Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Aug 2022 · 2 min read

तो आप भी कृष्ण हैं

तो आप भी कृष्ण हैं
*****************
कृष्ण कौन है या नहीं है
क्या हम आप जान, पहचान सकते हैं
क्या हम आप भी कृष्ण हैं?
ये भी हम आप खुद ही जान सकते हैं?
बिल्कुल जान सकते हैं।
झांकिए अपने आप में
देखिए अपने आप पता चल जाएगा
कृष्ण अकृष्ण का भेद स्वत: खुल जायेगा।
विध्वंसक होने की शक्ति के बाद भी
क्या हम अंत तक क्षमा की शक्ति का
अंतिम विकल्प तक संयम रख पा रहे हैं,?
यदि हाँ! तो आप भी कृष्ण हैं।
अपने हाथ में अस्त्र शस्त्र होने पर भी
क्या कृष्ण की तरह मुरली में रम पा रहे हैं,?
सामर्थ्यवान होकर भी क्या
सारथी बनने का हिम्मत कर पा रहे हैं?
यदि हाँ! तो आप भी कृष्ण हैं।
क्या मृत्यु का भय छोड़ मुस्कराते नाचते गाते
मस्ती में आनंद की हिलोरें ले पा रहे हैं?
क्या साधन संपन्न होकर भी आप
किसी गरीब, निर्धन, असहाय को
अपना प्रिय मित्र सगर्व बना पा रहे हैं?
यदि हाँ! तो आप भी कृष्ण हैं।
कृष्ण की जगह रखकर सोचिए
क्या उनकी तरह माँ यशोदा के बँधन की तरह
बँधने की सहनशक्ति दिखा पा रहे हैं?
क्या राधा के प्रेम में बँधने का सा विशाल हृदय
कृष्ण की तरह अपने आप में पा रहे हैं!
यदि हाँ! तो आप भी कृष्ण हैं।
क्या नीति नियंताओं वाला भाव
आपके मन में नहीं चलता
क्या आप नीति नियंता की नीतियों को
चुनौती देने से बच पा रहे हैं?
यदि हाँ!तो आप कृष्ण हैं।
क्या आप कृष्ण को अपने जैसा पा रहे हैं
कृष्ण जैसे भाव विचार आपके भी हैं?
क्या आप कृष्ण होने का आवरण नहीं ओढ़ रहे हैं?
यदि हाँ! तो आप कृष्ण हैं।
यदि हाँ! तो आप कृष्ण हैं।।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Language: Hindi
1 Like · 161 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बदलती स्याही
बदलती स्याही
Seema gupta,Alwar
कुछ बातें बस बाते होती है
कुछ बातें बस बाते होती है
पूर्वार्थ
परीक्षा है सर पर..!
परीक्षा है सर पर..!
भवेश
🌷 *परम आदरणीय शलपनाथ यादव
🌷 *परम आदरणीय शलपनाथ यादव "प्रेम " जी के अवतरण दिवस पर विशेष
Dr.Khedu Bharti
गाँव का दृश्य (गीत)
गाँव का दृश्य (गीत)
प्रीतम श्रावस्तवी
*पार्क (बाल कविता)*
*पार्क (बाल कविता)*
Ravi Prakash
संघर्षों को लिखने में वक्त लगता है
संघर्षों को लिखने में वक्त लगता है
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
हर एक राज को राज ही रख के आ गए.....
हर एक राज को राज ही रख के आ गए.....
कवि दीपक बवेजा
जब तक हम जीवित रहते हैं तो हम सबसे डरते हैं
जब तक हम जीवित रहते हैं तो हम सबसे डरते हैं
Sonam Puneet Dubey
खत्म हुआ एक और दिन
खत्म हुआ एक और दिन
Chitra Bisht
अनेकता में एकता 🇮🇳🇮🇳
अनेकता में एकता 🇮🇳🇮🇳
Madhuri Markandy
हुईं क्रांति
हुईं क्रांति
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
एहसास
एहसास
Dr. Rajeev Jain
नए वर्ष की इस पावन बेला में
नए वर्ष की इस पावन बेला में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*एक तथ्य*
*एक तथ्य*
*प्रणय प्रभात*
पल्लवित प्रेम
पल्लवित प्रेम
Er.Navaneet R Shandily
खुशनसीब
खुशनसीब
Bodhisatva kastooriya
जानें क्युँ अधूरी सी लगती है जिंदगी.
जानें क्युँ अधूरी सी लगती है जिंदगी.
शेखर सिंह
26. ज़ाया
26. ज़ाया
Rajeev Dutta
यह कौन सी तहजीब है, है कौन सी अदा
यह कौन सी तहजीब है, है कौन सी अदा
VINOD CHAUHAN
एक वृक्ष जिसे काट दो
एक वृक्ष जिसे काट दो
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
कविता -
कविता - " रक्षाबंधन इसको कहता ज़माना है "
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
ग़ज़ल _ करी इज़्ज़त बड़े छोटों की ,बस ईमानदारी से ।
ग़ज़ल _ करी इज़्ज़त बड़े छोटों की ,बस ईमानदारी से ।
Neelofar Khan
नई दृष्टि निर्माण किये हमने।
नई दृष्टि निर्माण किये हमने।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
लिखें हैं नगमें जो मैंने
लिखें हैं नगमें जो मैंने
gurudeenverma198
ये बेचैनी ये बेबसी जीने
ये बेचैनी ये बेबसी जीने
seema sharma
विधाता छंद (28 मात्रा ) मापनी युक्त मात्रिक
विधाता छंद (28 मात्रा ) मापनी युक्त मात्रिक
Subhash Singhai
*अद्वितीय गुणगान*
*अद्वितीय गुणगान*
Dushyant Kumar
"बस्तर की जीवन रेखा"
Dr. Kishan tandon kranti
पेट भरता नहीं
पेट भरता नहीं
Dr fauzia Naseem shad
Loading...