तीन रंग का ये तिरंगा
छंद-गीतिका
तीन रंग का ये तिरंगा ही हमारी शान है।
इस तिरंगे की जगत में भी अलग पहचान है।
झुक न पाया ये कभी भी दुश्मनों और के बीच में,
सरहदों पर हर सिपाही के लिए अभियान है।
जब कभी संग्राम की वेणी बजी रणभूमि में,
हर सिपाही के दिलों में यह धड़कता प्रान है।
इस सकल संसार को हमने बताया है यही ,
विश्व के हर इक पटल पर ये हमारा मान है।
कह रहा है बात अपनी चीन से सीधी अटल,
छू नहीं सकता इसे तू ये हमारी आन है।