जल है तो जीवन है (गीत)
जल है तो जीवन है (गीत)
——————————-
सच मानो यह एक हकीकत ,जीवन का मतलब जल
(1)
यह देखो यह बहती नदियां गर्जन करता सागर
सुंदर मधुर झील यह देखो ,भरी हुई ज्यों गागर
काश हमेशा रहें सदा यह नदियां बहती कल-कल
सच मानो यह एक हकीकत ,जीवन का मतलब जल
(2)
यह है देखो कुआं हमारी हर क्षण प्यास बुझाता
इसमें पानी आदि काल से ही धरती से आता
काश हमारे हमेशा रहे खजाना ,पानी का यह अविचल
सच मानो यह एक हकीकत ,जीवन का मतलब जल
(3)
धरती का जल अगर सूख कर गायब हमने पाया
नदियां हुईं प्रदूषित कैसे नहा सकेगी काया
एक बूंद के लिए कंठ तब पाओगे घोर विकल
सच मानो यह एक हकीकत ,जीवन का मतलब जल
————————————————-
विकल = व्याकुल ,परेशान
अविचल = सदा स्थिर रहने वाला
————————————————-
————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451