— जन्म जयंती आज उन्हीं की——–**नेता जी सुभाष चन्द्र बोस!
सुभाष चंद्र बोस जी को विनम्र श्रद्धांजलि!
*********************************
वीरों की पावन धरती पर, वीर अनेकों जन्मे हैं।
नाम सुभाष है कितना प्यारा ,लोकप्रिय जन जन में हैं।
जन्म जयंती आज उन्हीं की, नमन उन्हें हम करते हैं।
आजाद हिंद के महानायक को, श्रद्धा समर्पित करते हैं।।
जज्बा था आजादी का,फिरंगियों से खूब लड़े।
खून मुझे तुम अपना दे दो, लाखों दीवाने आगे बढ़े।
मैं आजादी दूंगा तुमको,भाव सभी में भरते है।
जन्म जयंती आज उन्हीं की ,नमन उन्हें हम करते हैं।।
यहां वहां और जहां तहां भी, झलक उनकी दिख जाती थी।
फोज आजादी के दीवानों की, पीछे-पीछे चली आती थी।
मां भारती के अमर पुत्र वे, नयनों में तेरा करते हैं।।
जन्म जयंती आज उन्हीं की, नमन उन्हें हम करते हैं।
इतिहास के स्वर्णिम प्रष्टो पर, नाम वे अपना जोड़ गए।
अवसान पे संशय अब तक उनके, अगणित यादें छोड़ गए।
वीर सेनानी सुभाष बोस को,स्मरण हृदय से करते है।।
जन्म जयंती आज उन्हीं की, नमन उन्हें हम करते हैं।।
**सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन समर्पण**
राजेश व्यास अनुनय
२३/०१/२१