*चुनाव के दिन आ गए 【मुक्तक】*
चुनाव के दिन आ गए 【मुक्तक】
■■■■■■■■■■■■■■■■■■
फिर गरीबी से अजीब लगाव के दिन आ गए
आमजन के आवभगत-प्रभाव के दिन आ गए
काफिले शाही जो देखे झोपड़ी जाते हुए
अर्थ इसका है कि मित्र चुनाव के दिन आ गए
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
रचयिता : रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश) 9997615451