Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Dec 2018 · 2 min read

गीत

मुखड़ा-
घटा घिरी घनघोर गगन में, गीत प्रेम के गाती है।
चंचल काया नर्तन करती, राग-रंग बरसाती है।

अंतरा-(1)
लौट शहर से जब घर आता मेला बहुत लुभाता है,
लाल-हरित चूड़ी ना लाना चाव वधू का भाता है।
सजी दुकानें ,खेल मदारी, झूला बहुत सुहाता है,
सजी टोलियाँ लोग घूमते ‘गीत’ सहज हर्षाता है।

रूप-सजीला, रंग-रंगीला,गदराया पौरुष तककर-
सखी संग मदमाती ‘माला’ पीछे मुड़ इठलाती है।
चंचल काया नर्तन करती राग-रंग बरसाती है।

(2)
गोरे मुख पर काले कुंतल अधर चूम बल खाते हैं,
गाल गुलाबी, भँवर सलौने दीवाना कर जाते हैं।
मौन प्रीत का प्याला पीकर दृग घायल कर जाते हैं,
भीगा बदन, लजाती अँखियाँ नेह सरस बरसाते हैं।

पूनम-मंजुल गात सलौने, कनक-कलेवर दिखलाकर-
स्वर्गलोक की अनुपम बाला सिहरन सी भर जाती है।
चंचल काया नर्तन करती राग-रंग बरसाती है।

(3)
समझ ना पाया प्रेम विधा मैं,अनुरागी मन बहक गया,
कुसुमित अभिलाषाएँ उपजीं मन का उपवन महक गया।
सरगम गा उन्मुक्त कंठ से उन्मादित स्वर चहक गया।
भोगी जीवन उर अकुलाता प्यासा सावन दहक गया।

अरमानों के दीप जलाकर याचक बन जब मैं तरसूँ-
प्रीत जगाकर ,अगन लगाकर मादकता सरसाती है।
चंचल काया नर्तन करती राग-रंग बरसाती है।

(4)
नख से शिख तक रूप सजाकर यौवन का श्रृंगार करो,
भोर की रश्मि प्रथम प्रेम का आमंत्रण स्वीकार करो।
उल्लासित पुरवाई बनकर जीवन में तुम प्यार भरो।
नेह ललित सौरभ को पाकर सपनों को साकार करो।

मधुर मिलन की आस सँजोए तेरी सूरत को तरसूँ-
बाँह पसारे राह तकूँ मैं अंग छुअन तरसाती है।
चंचल काया नर्तन करती, राग-रंग बरसाती है।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
वाराणसी (उ. प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 521 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
वो टूटता तारा भी कितनों की उम्मीदों का भार लिए खड़ा है,
वो टूटता तारा भी कितनों की उम्मीदों का भार लिए खड़ा है,
Manisha Manjari
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बाबासाहेब 'अंबेडकर '
बाबासाहेब 'अंबेडकर '
Buddha Prakash
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
लुगाई पाकिस्तानी रे
लुगाई पाकिस्तानी रे
gurudeenverma198
--शेखर सिंह
--शेखर सिंह
शेखर सिंह
🙅पूर्वानुमान🙅
🙅पूर्वानुमान🙅
*Author प्रणय प्रभात*
24/246. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/246. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
dr arun kumar shastri
dr arun kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
अखंड भारत
अखंड भारत
विजय कुमार अग्रवाल
बातों - बातों में छिड़ी,
बातों - बातों में छिड़ी,
sushil sarna
अंबेडकर और भगतसिंह
अंबेडकर और भगतसिंह
Shekhar Chandra Mitra
"सुर्खियाँ"
Dr. Kishan tandon kranti
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
Radhakishan R. Mundhra
वक़्त बुरा यूँ बीत रहा है / उर में विरहा गीत रहा है
वक़्त बुरा यूँ बीत रहा है / उर में विरहा गीत रहा है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
खुद को तलाशना और तराशना
खुद को तलाशना और तराशना
Manoj Mahato
स्पीड
स्पीड
Paras Nath Jha
तेरी मुहब्बत से, अपना अन्तर्मन रच दूं।
तेरी मुहब्बत से, अपना अन्तर्मन रच दूं।
Anand Kumar
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
Sonu sugandh
आप और हम
आप और हम
Neeraj Agarwal
धरती मेरी स्वर्ग
धरती मेरी स्वर्ग
Sandeep Pande
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
Utkarsh Dubey “Kokil”
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
💐प्रेम कौतुक-185💐
💐प्रेम कौतुक-185💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बहुमत
बहुमत
मनोज कर्ण
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
Neerja Sharma
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
पत्नी की पहचान
पत्नी की पहचान
Pratibha Pandey
पहले सा मौसम ना रहा
पहले सा मौसम ना रहा
Sushil chauhan
बड्ड  मन करैत अछि  सब सँ संवाद करू ,
बड्ड मन करैत अछि सब सँ संवाद करू ,
DrLakshman Jha Parimal
Loading...