Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Feb 2020 · 1 min read

#गीत //प्रेम का

‘गीत-प्रेम का”

मन की वीणा पर अब कोई,
सुर ऐसा आज सजाया जाए।
सुनके जिसको जग प्रीत बढ़े,
गीत प्रेम का वो गाया जाए।।

फूलों-सा अधरों का खिलना,
भावों का करके स्पर्श निकलना,
पुलकित करता चित जन मन का,
लहरों का ज्यों साहिल से मिलना,
देकर प्रेम प्रसाद सभी को,
निश्छलता से चित हर्षाया जाए।
सुनके जिसको जग प्रीत बढ़े,
गीत प्रेम का वो गाया जाए।।

बंजर मन की धरती क्यों है?
हाय!भावना ये मरती क्यों है?
अपना जीते उसका हारे,
मानव मति ऐसा करती क्यों है?
इंद्रधनुष-सा जीवन हो ये,
जग-नभ पर रोज सजाया जाए।
सुनके जिसको जग प्रीत बढ़े,
गीत प्रेम का वो गाया जाए।।

प्रवंचना करके ख़ुश होना,
करता ख़ुद को ही ख़ुद से बौना,
शुक्ल पक्ष आता कृष्ण पक्ष,
जैसे का तैसा कल है होना,
सच के साथी बनके यारो,
झूठों का हाल सुधारा जाए।
सुनके जिसको जग प्रीत बढ़े,
गीत प्रेम का वो गाया जाए।।

मन की वीणा पर अब कोई,
सुर ऐसा आज सजाया जाए।
सुनके जिसको जग प्रीत बढ़े,
गीत प्रेम का वो गाया जाए।

#आर.एस.प्रीतम
सर्वाधिकार सुरक्षित (c)

Language: Hindi
Tag: गीत
5 Likes · 2 Comments · 423 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
"चाँद-तारे"
Dr. Kishan tandon kranti
घर को छोड़कर जब परिंदे उड़ जाते हैं,
घर को छोड़कर जब परिंदे उड़ जाते हैं,
शेखर सिंह
17रिश्तें
17रिश्तें
Dr Shweta sood
नसीहत
नसीहत
Shivkumar Bilagrami
#लघुकथा
#लघुकथा
*Author प्रणय प्रभात*
वो किताब अब भी जिन्दा है।
वो किताब अब भी जिन्दा है।
दुर्गा प्रसाद नाग
मईया के आने कि आहट
मईया के आने कि आहट
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
लेखनी
लेखनी
Prakash Chandra
आम आदमी की दास्ताँ
आम आदमी की दास्ताँ
Dr. Man Mohan Krishna
हमने ख़ामोशियों को
हमने ख़ामोशियों को
Dr fauzia Naseem shad
शुभ हो अक्षय तृतीया सभी को, मंगल सबका हो जाए
शुभ हो अक्षय तृतीया सभी को, मंगल सबका हो जाए
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ग़ज़ल/नज़्म - मैं बस काश! काश! करते-करते रह गया
ग़ज़ल/नज़्म - मैं बस काश! काश! करते-करते रह गया
अनिल कुमार
पसरी यों तनहाई है
पसरी यों तनहाई है
Dr. Sunita Singh
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
राजस्थान
राजस्थान
Anil chobisa
ग़ज़ल की नक़ल नहीं है तेवरी + रमेशराज
ग़ज़ल की नक़ल नहीं है तेवरी + रमेशराज
कवि रमेशराज
शाम सुहानी
शाम सुहानी
लक्ष्मी सिंह
💐 Prodigi Love-47💐
💐 Prodigi Love-47💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
संसार में
संसार में
Brijpal Singh
🥀 *अज्ञानी की✍*🥀
🥀 *अज्ञानी की✍*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
गाछ (लोकमैथिली हाइकु)
गाछ (लोकमैथिली हाइकु)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
मुकद्दर
मुकद्दर
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
सुप्रभात
सुप्रभात
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
आप अच्छे हो उससे ज्यादा,फर्क आप कितने सफल
आप अच्छे हो उससे ज्यादा,फर्क आप कितने सफल
पूर्वार्थ
धर्मी जब खुल कर नंगे होते हैं।
धर्मी जब खुल कर नंगे होते हैं।
Dr MusafiR BaithA
तोड़ी कच्ची आमियाँ, चटनी लई बनाय
तोड़ी कच्ची आमियाँ, चटनी लई बनाय
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मस्तमौला फ़क़ीर
मस्तमौला फ़क़ीर
Shekhar Chandra Mitra
Typing mistake
Typing mistake
Otteri Selvakumar
वो इक नदी सी
वो इक नदी सी
Kavita Chouhan
Loading...