Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jul 2021 · 1 min read

गम खुशी के मध्य में समतल तुला रखना

एक गीत और-

गम खुशी के मध्य में समतल तुला रखना।
हो सके तो दर्द से कुछ फासला रखना।

दर्द गम सहना पड़ेगा जिंदगी है जी।
श्वांस का उपहार जबतक क्या कमी है जी।
कठपुतलियाँ हम सभी भगवान की यारों-
आज फिर यह आंँख में कैसी नमी है जी।

हर मुसीबत से निकलने की कला रखना।
हो सके तो दर्द से कुछ फासला रखना।

एक दिन जब साथियों सबको हीं’ मरना है।
मौत के इस खौफ से हमको न डरना है।
जान है जबतक रगों में रक्त बहता हो-
हार मत जाना कभी संघर्ष करना है।

ज्योति उम्मीदों भरी मन में जला रखना।
हो सके तो दर्द से कुछ फासला रखना।

राग जीवन का नहीं हरपल मधुर होता।
धूप छाया जिंदगी है यार क्यों रोता।
खार के सह पुष्प का खिलना जरा देखो-
कंटकों के बीच मधुरिम गंध कब खोता।

सूर्य निकलेगा क्षितिज पर हौसला रखना।
हो सके तो दर्द से कुछ फासला रखना।

#सन्तोष_कुमार_विश्वकर्मा_सूर्य’

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 2 Comments · 357 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पग पग पे देने पड़ते
पग पग पे देने पड़ते
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
याद
याद
Kanchan Khanna
क्यों मुश्किलों का
क्यों मुश्किलों का
Dr fauzia Naseem shad
"रियायत के रंग"
Dr. Kishan tandon kranti
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
मनोज कर्ण
अनंत का आलिंगन
अनंत का आलिंगन
Dr.Pratibha Prakash
2429.पूर्णिका
2429.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
18. कन्नौज
18. कन्नौज
Rajeev Dutta
बन गए हम तुम्हारी याद में, कबीर सिंह
बन गए हम तुम्हारी याद में, कबीर सिंह
The_dk_poetry
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
हरवंश हृदय
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Dr arun kumar शास्त्री
Dr arun kumar शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
अब खयाल कहाँ के खयाल किसका है
अब खयाल कहाँ के खयाल किसका है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
कैसी लगी है होड़
कैसी लगी है होड़
Sûrëkhâ Rãthí
Just a duty-bound Hatred | by Musafir Baitha
Just a duty-bound Hatred | by Musafir Baitha
Dr MusafiR BaithA
जीवन के पल दो चार
जीवन के पल दो चार
Bodhisatva kastooriya
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
Kishore Nigam
मदमस्त
मदमस्त "नीरो"
*Author प्रणय प्रभात*
*** सफलता की चाह में......! ***
*** सफलता की चाह में......! ***
VEDANTA PATEL
हाँ, मेरा यह खत
हाँ, मेरा यह खत
gurudeenverma198
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
डॉ.सीमा अग्रवाल
कर्मों के परिणाम से,
कर्मों के परिणाम से,
sushil sarna
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी"
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
पेंशन
पेंशन
Sanjay ' शून्य'
*आओ लौटें फिर चलें, बचपन के दिन संग(कुंडलिया)*
*आओ लौटें फिर चलें, बचपन के दिन संग(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
******शिव******
******शिव******
Kavita Chouhan
दोहा -
दोहा -
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
बापक भाषा
बापक भाषा
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
प्यार के बारे में क्या?
प्यार के बारे में क्या?
Otteri Selvakumar
Loading...