Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Nov 2018 · 1 min read

गंगा (गीत)

बहती निर्मल कल-कल करती,पावन गंगा की धारा
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

गंगोत्री गौमुख से आई ,भागीरथ के तपबल से।
सारे पुरखों को तार दिया,है अपने पावन जल से।
धवल धवल झरने सी झरती,पावन गंगा की धारा।
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

लिया जटाओं में शंकर ने ,हर हर गंगे नाम दिया।
उसके ही सारे पाप हरे, जिसने इसमें स्नान किया।
सुख से सबकी झोली भरती,पावन गंगा की धारा।
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

यूँ तो मात हमारी हम पर, अतिशय नेह लुटाती है।
देख हमारी मनमानी पर, क्रोधित भी हो जाती है।
रूप प्रलय जैसा तब धरती, पावन गंगा की धारा।
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

माँ गंगा के पावन जल में, अमृत के भंडार भरे।
गंगा जल ही पीकर मानव,भवसागर को पार करे।
धन्य हुई पाकर माँ धरती, पावन गंगा की धारा।
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

मानव ने निजहित के खातिर,नदी किनारे काट दिये
और नदी के निर्मल धारे,भी मैले से पाट दिये।
आज जहर पी तिल तिल मरती ,पावन गंगा की धारा।
तन मन के कष्टों को हरती, पावन गंगा की धारा।।

19-11-2018
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

Language: Hindi
4 Likes · 4 Comments · 679 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr Archana Gupta
View all
You may also like:
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
खुशनुमा – खुशनुमा सी लग रही है ज़मीं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अच्छा लगना
अच्छा लगना
Madhu Shah
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
शराफ़त के दायरों की
शराफ़त के दायरों की
Dr fauzia Naseem shad
गणेश वंदना
गणेश वंदना
Bodhisatva kastooriya
सज जाऊं तेरे लबों पर
सज जाऊं तेरे लबों पर
Surinder blackpen
"अक्सर"
Dr. Kishan tandon kranti
वो तेरी पहली नज़र
वो तेरी पहली नज़र
Yash Tanha Shayar Hu
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
भूल ना था
भूल ना था
भरत कुमार सोलंकी
.......*तु खुदकी खोज में निकल* ......
.......*तु खुदकी खोज में निकल* ......
Naushaba Suriya
बंगाल में जाकर जितनी बार दीदी,
बंगाल में जाकर जितनी बार दीदी,
शेखर सिंह
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
Buddha Prakash
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Shweta Soni
चमकते तारों में हमने आपको,
चमकते तारों में हमने आपको,
Ashu Sharma
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
!! मैं उसको ढूंढ रहा हूँ !!
!! मैं उसको ढूंढ रहा हूँ !!
Chunnu Lal Gupta
रहो कृष्ण की ओट
रहो कृष्ण की ओट
Satish Srijan
कोई हादसा भी ज़रूरी है ज़िंदगी में,
कोई हादसा भी ज़रूरी है ज़िंदगी में,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
आंखों में भरी यादें है
आंखों में भरी यादें है
Rekha khichi
*मॉं की गोदी स्वर्ग है, देवलोक-उद्यान (कुंडलिया )*
*मॉं की गोदी स्वर्ग है, देवलोक-उद्यान (कुंडलिया )*
Ravi Prakash
जन्म से
जन्म से
Santosh Shrivastava
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Dr Archana Gupta
2446.पूर्णिका
2446.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
माँ का जग उपहार अनोखा
माँ का जग उपहार अनोखा
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
कैसे हो गया बेखबर तू , हमें छोड़कर जाने वाले
कैसे हो गया बेखबर तू , हमें छोड़कर जाने वाले
gurudeenverma198
कवि 'घाघ' की कहावतें
कवि 'घाघ' की कहावतें
Indu Singh
.
.
*प्रणय प्रभात*
असोक विजयदसमी
असोक विजयदसमी
Mahender Singh
"मैं सब कुछ सुनकर मैं चुपचाप लौट आता हूँ
गुमनाम 'बाबा'
Loading...