Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Sep 2022 · 2 min read

क्या हम सब चमार है?

आपने लोगो को खूब कहते सुना होगा खुदसे प्रेम करना चाहिए। वही सबसे ऊँची बात है। खुदसे प्रेम करो तब न दूसरे से प्रेम कर पायोगे। और न जाने ऐसी तमाम बातो का प्रचलन इतना बड़ गया है। हर जुबा अब खुदसे प्रेम की बात करते नज़र आ जायगी । लेकिन रुक कर एक बार जरा सोचे कि आखिकार खुदसे प्रेम करे तो करे कैसे?
बात सीधी लगती है, पर उतनी है नही। हम पहली बात तो प्रेम नही जानते, दूसरी खुदको नही जानते तो हम कहते क्या उस बात के मायने भी नही जान पाते। ज्यादा से ज्यादा हमारी इस बात का मतलब अपनी जों ईच्छाए है उनको पुरा कर लेना। और सरल उतरे तो अपनी मर्जी या अपने भोग का सामान जमा कर लेना हीं एकमात्र हमारे लिए प्रेम है। इसमे कोई बाधा आधि देविय है तो समय ठीक नही,किस्मत साथ नही दे रही है और यदि समस्या आधिभौतिक है तो वो मुझसे प्रेम नही करता है,तभी न मेरी कामनाओ को पुरा नही होने देता है।
इसको खुदसे प्रेम करना कहना सीधा सा अपने अहंकार को और बढ़ाना है। जबकि हमें अपना जीवन अपने अहंकार को विगलित करने के लिए मिला है। खुदसे प्रेम माने खुदको यानी अपनी चेतना को ऊंचा उठाना है,तो क्या हम ये कहे की चेतना नीचे गिरी है। बिल्कुल सही। हम जितना खुदको शरीर मान कर जीते है उतनी हमारी चेतना नीचे गिरती है। शरीर मानकर जीने से मतलब शरीर की हीं जरूरत को पुरा करते रहने मे अपना समय व्यतीत करना। शरीर माध्यम मात्र है शरीर केंद्र नही है जीवन का है। अब इसकी हीं सुख सुविधा हीं बढ़ाते रहने मे लगना समय की व्यर्थता है।
राजा जनक की सभा मे जब ऋषि अस्टावक्र के आठ जगह से टेड़े शरीर को अजीब मुद्रा चलते देख जब सब हँसने लगे तो ऋषि और तेज तेज हँसे । सब जब शांत हुए तो राजा जनक ने उनकी हंसी का कारण पूछा तो ऋषि बोले कि में आपकी सभा में उपस्थित इन चमारों को देख कर हंसा। राजा जनक बोले क्या तात्पर्य आपका। ऋषि ने कहा जो मात्र शरीर को हीं देख कर व्यक्तित्व अंदाजा लगाए वो चमार नही तो क्या है। ब्राह्मण वो जो ब्रह्म विचारे। शरीर से तो हम सब चमार हीं है।
खुदसे प्रेम का मतलब अपनी चेतना को ऊंचाई देना है हम जब भी कोई ऐसा कार्य करे,जिससे हमारा अंतकरण अशांत हो जाये। वो हमें नीचे ही धकेलता है। छुद्र बातो में उलझकर हम छुद्रता को हीं प्राप्त होते है। जीवन में सारी चीजें आपका शरीर, आपका परिवार, आपके रिश्ते, आपका पेशा, जीवनसाथी सब का उद्देश्य मात्र आपकी चेतना को ऊंचा ले जाने आपकी मदद करना होना चाहिए, जो भी रिश्ता फिर चाहे शरीर से हो या मन से हो अहम को आत्म तक ले जाने वाली यात्रा में सहायक नही है वो आपको सिवाय आशांति के कुछ दे नही सकता है।

Language: Hindi
115 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
"जुबांँ की बातें "
Yogendra Chaturwedi
सृजन
सृजन
Rekha Drolia
हमारी सोच
हमारी सोच
Neeraj Agarwal
आईना
आईना
Dr Parveen Thakur
आसा.....नहीं जीना गमों के साथ अकेले में.
आसा.....नहीं जीना गमों के साथ अकेले में.
कवि दीपक बवेजा
बेहद दौलत भरी पड़ी है।
बेहद दौलत भरी पड़ी है।
सत्य कुमार प्रेमी
3200.*पूर्णिका*
3200.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दोस्ती
दोस्ती
Mukesh Kumar Sonkar
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
Rituraj shivem verma
कुछ परिंदें।
कुछ परिंदें।
Taj Mohammad
राम और सलमान खान / मुसाफ़िर बैठा
राम और सलमान खान / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
हर शय¹ की अहमियत होती है अपनी-अपनी जगह
हर शय¹ की अहमियत होती है अपनी-अपनी जगह
_सुलेखा.
साल को बीतता देखना।
साल को बीतता देखना।
Brijpal Singh
मतदान जरूरी है - हरवंश हृदय
मतदान जरूरी है - हरवंश हृदय
हरवंश हृदय
हमारे हाथ से एक सबक:
हमारे हाथ से एक सबक:
पूर्वार्थ
नर्क स्वर्ग
नर्क स्वर्ग
Bodhisatva kastooriya
यादें
यादें
Versha Varshney
रंगोली
रंगोली
Neelam Sharma
और चौथा ???
और चौथा ???
SHAILESH MOHAN
"दोषी कौन?"
Dr. Kishan tandon kranti
चरम सुख
चरम सुख
मनोज कर्ण
मेरी तू  रूह  में  बसती  है
मेरी तू रूह में बसती है
डॉ. दीपक मेवाती
सुविचार
सुविचार
Sarika Dhupar
कल हमारे साथ जो थे
कल हमारे साथ जो थे
ruby kumari
■ श्रमजीवी को किस का डर...?
■ श्रमजीवी को किस का डर...?
*प्रणय प्रभात*
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
बादलों को आज आने दीजिए।
बादलों को आज आने दीजिए।
surenderpal vaidya
*गणेश जी (बाल कविता)*
*गणेश जी (बाल कविता)*
Ravi Prakash
शब्द -शब्द था बोलता,
शब्द -शब्द था बोलता,
sushil sarna
Loading...