Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 May 2022 · 3 min read

क्या अखंड भारत संभव है ?

आपने और हमने अक्सर हिंदू संगठनों द्वारा अखंड भारत की बात सुनी है। आज हम अखंड भारत पर विस्तार से बात कर इसे समझने की कोशिश करेंगे। अखंड भारत यानी अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान तक सिर्फ एक देश और एक सरकार का होना है। अखंड भारत को हिंदू धर्म के लोग हिंदू राजाओं के शासन काल का स्वर्णिम युग कहते हैं। जब हम अखंड भारत की बात सुनते हैं और इतिहास के पन्ने पलटते हैं तो हिंदू संगठनों द्वारा कही गई अखंड भारत की बात इतिहास के पन्नों के आधार पर एकदम अलग नजर आती है।

आप सोच रहे होंगे कि अखंड भारत पर सिर्फ एक हिंदू राजा ने राज किया होगा; मगर ऐसा नहीं है। अखंड भारत कभी था ही नहीं। हां कह सकते हैं कि अशोक ने अपने शासनकाल में बतौर राजा भारत के सबसे अधिक भूभाग पर शासन किया। इसके बाद से जितने भी राजा हुए चाहे महाराणा प्रताप सिंह हो या फिर छत्रपति शिवाजी, मगर कोई भी हिंदू राजा अशोक से अधिक भू-भाग पर शासन नहीं कर सका। भारत का इतिहास बताता है कि हिंदू राजा कभी भी आपस में मिल कर नहीं रहे। इन राजाओं का आपस में मिलकर नहीं रहने के कारण ही भारत में मुगलों सहित अंग्रेजों का शासन हुआ और भारत ने सदियों तक गुलामी की बेड़ियां पहनी।

अगर एक देश के रूप में देखा जाए तो भारत कभी भी एक देश नहीं था बल्कि अलग-अलग खंडों में बांटा अलग-अलग राजाओं का राज्य रहा है। ऐसे में जो लोग अखंड भारत की बात करते हैं या तो शायद उन्होंने भारत का इतिहास नहीं पढ़ा है या फिर वह मानसिक तौर पर बहुत ही कमजोर है। चलिए अब वर्तमान की बात करते हैं क्या वर्तमान में अखंड भारत की कल्पना करना सही है या फिर गलत ?

आज पाकिस्तान हो या फिर अफगानिस्तान या बांग्लादेश या म्यांमार सभी देश अलग अलग राष्ट्र के तौर पर समस्त विश्व में अपनी पहचान बनाए बैठे हैं। ऐसे में मुझे तो समझ नहीं आता कि आप इन देशों को कैसे मनाएंगे और कैसे इन्हें अखंड भारत की कल्पना बताएंगे। आप स्वयं सोच कर देखिए क्या अखंड भारत की कल्पना करना वर्तमान में सही है ? मुझे लगता है कि वर्तमान में अखंड भारत की कल्पना करना मूर्खता भरा सपना है। क्या भारत अखंड भारत के लिए पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार जैसे देशों पर आक्रमण करेगा ? क्या हिंदू संगठनों की कल्पना अखंड भारत को यह सभी देश स्वीकार कर पाएंगे ?

हम मान लेते हैं कि हिंदू संगठनों की कल्पना अखंड भारत को सभी देशों ने स्वीकार कर लिया, मगर उसके बाद अखंड भारत की जनसंख्या में हिंदू, मुस्लिम लगभग बराबरी पर आ जाएंगे। क्या उसके बाद हिंदू धर्म खतरे में नहीं रहेगा ? क्योंकि वर्तमान में हिंदू संगठनों द्वारा भारत के हिंदुओं में भारत में निवास कर रहे 30 करोड़ मुसलमानों का डर बैठाया जा रहा है। अभी भारत में लगभग 100 करोड़ हिंदुओं की जनसंख्या है। अगर अखंड भारत बनता है तो फिर हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या में ज्यादा अंतर नहीं होगा। अखंड भारत बनने के बाद फिर हिंदू संगठन मुसलमानों को कौन से देश में भेजेंगे ?

अगर अखंड भारत बन जाता है तो फिर उसे हिंदू राष्ट्र कैसे घोषित किया जाएगा ? अखंड भारत में मुसलमानों की जनसंख्या इतनी अधिक होगी की वह हिंदू राष्ट्र के खिलाफ आवाज उठाएगी। क्या हिंदू संगठनों को अखंड भारत के साथ-साथ हिंदू राष्ट्र भी चाहिए ? जब वर्तमान में 30 करोड़ मुसलमानों का 100 करोड़ हिंदू के ऊपर डर बैठाया जाए रहा है तो फिर अखंड भारत बनने के बाद तो यह डर और अधिक बढ़ जाएगा।

अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर हिंदू संगठनों को पुनः विचार करने की आवश्यकता है। नहीं तो यह परिकल्पना सिर्फ परिकल्पना तक ही सीमित रह जाएगी। आज के दौर में भारत के हिंदू संगठनों को अन्य देशों को इतने हल्के में नहीं लेना चाहिए जितने हल्के में भारत के हिंदू संगठन भारत के दलितों और मुसलमानों को लेते है।

-दीपक कोहली

Language: Hindi
Tag: लेख
956 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"ख़राब किस्मत" इंसान को
*Author प्रणय प्रभात*
ज़िंदगी चाहती है जाने क्या
ज़िंदगी चाहती है जाने क्या
Shweta Soni
ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਗਲਿਆਰੇ
ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਗਲਿਆਰੇ
Surinder blackpen
आवश्यक मतदान है
आवश्यक मतदान है
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
यह तो होता है दौर जिंदगी का
यह तो होता है दौर जिंदगी का
gurudeenverma198
साहस
साहस
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
*मन का मीत छले*
*मन का मीत छले*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
कुछ उत्तम विचार.............
कुछ उत्तम विचार.............
विमला महरिया मौज
खिला हूं आजतक मौसम के थपेड़े सहकर।
खिला हूं आजतक मौसम के थपेड़े सहकर।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
डिप्रेशन का माप
डिप्रेशन का माप
Dr. Kishan tandon kranti
प्रकृति की ओर
प्रकृति की ओर
जगदीश लववंशी
कहां तक चलना है,
कहां तक चलना है,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
व्यंग्य आपको सिखलाएगा
व्यंग्य आपको सिखलाएगा
Pt. Brajesh Kumar Nayak
क्या सितारों को तका है - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
क्या सितारों को तका है - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
शून्य ....
शून्य ....
sushil sarna
बेबाक
बेबाक
Satish Srijan
*मिला है जिंदगी में जो, प्रभो आभार है तेरा (मुक्तक)*
*मिला है जिंदगी में जो, प्रभो आभार है तेरा (मुक्तक)*
Ravi Prakash
विषय--विजयी विश्व तिरंगा
विषय--विजयी विश्व तिरंगा
रेखा कापसे
पत्नी से अधिक पुरुष के चरित्र का ज्ञान
पत्नी से अधिक पुरुष के चरित्र का ज्ञान
शेखर सिंह
निकल गया सो निकल गया
निकल गया सो निकल गया
TARAN VERMA
मेरे प्रेम पत्र
मेरे प्रेम पत्र
विजय कुमार नामदेव
👰🏾‍♀कजरेली👰🏾‍♀
👰🏾‍♀कजरेली👰🏾‍♀
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
तरन्नुम में अल्फ़ाज़ सजते सजाते
तरन्नुम में अल्फ़ाज़ सजते सजाते
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
नई रीत विदाई की
नई रीत विदाई की
विजय कुमार अग्रवाल
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
Krishna Kumar ANANT
बगिया* का पेड़ और भिखारिन बुढ़िया / MUSAFIR BAITHA
बगिया* का पेड़ और भिखारिन बुढ़िया / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
चेहरे के पीछे चेहरा और उस चेहरे पर भी नकाब है।
चेहरे के पीछे चेहरा और उस चेहरे पर भी नकाब है।
सिद्धार्थ गोरखपुरी
सच तो हम और आप ,
सच तो हम और आप ,
Neeraj Agarwal
प्रतिश्रुति
प्रतिश्रुति
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...