Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Feb 2017 · 2 min read

कृष्ण चालीसा

मेरे प्रिय मित्रों और विद्वत जनों को सोनू हंस का प्रणाम। मैं आपके समक्ष अपने प्यारे कान्हा की स्वरचित #चालीसा# रख रहा हूँ। आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

हे माधव देवकीसुत, कृष्ण करो कल्याण।
हरो विपदा गिरिधारी, अपना बालक जान॥

मैं मूढ़ अज्ञानी नाथ, श्री चरणों में आज।
भव बंधन काटो मोहि, राखो मोरी लाज॥

मथुरा जन्म लियो कान्हा जब, बंधन कारागार खुले सब।
जग कल्याण हेतु प्रगट भए,आसुरि समाज भयभीत हए॥
कंस अत्याचार अति कीन्हा, हाहाकार मचे जग लीन्हा।
हुई आकाशवाणी भारी, हर्ष मग्न ह्वै प्रजा सारी॥
क्रोधवश कंस वसु ललकारे, छह पुत्र देवकी के मारे।
नंदघर वसुदेव पहुँचाई, मिलहिं पालक जसोदा माई॥
गोकुल माहीं लीला कीन्ही, सब ब्रजवासि आनंद दीन्ही।
कौतुक कान्हा बहुत दिखाए, नंद जसोदा अति हर्षाए॥
कालिया दमन जब प्रभु कीन्हा, जमुना जल पवित्र कर दीन्हा।
गरब चूर इंद्र हो जाई, ब्रजमंडल अति वृष्टि कराई॥
तुमने गोकुलबासि उबारे, नख पे गोवर्धन गिरि धारे।
मथुरा जाई कंस संहारे, सब देवन फिर चरण पखारे॥
तुम सम नाहीं तीनो लोका, प्रतिदिन जपैं हरै सब शोका।
हे मुरलीधर नटवर नागर, तुम हो नाथ दया के सागर॥
भव बंधन से मोहे तारो, जनम मरण से श्याम उबारो।
को नाहिं जो तुमको न माने, तुमरी महिमा सब जग जाने॥
तोरी लीला जात न कहाइ, राधा संग तुम रास रचाइ।
द्रोपदी लाज तुमने बचाइ, दुशासन वसन उतार न पाइ॥
महिमा तोरी भारी माधव, नहीं जानूँ मम बुद्धि लाघव।
विराट रूप अनंत दिखावा, अद्भुत बाणी पार्थ सुनावा॥
गीता सम ज्ञान सुमारग, मिले सत्पथ ह्वै जो कुमारग।
अकथ अनंत तिहारी माया, ज्ञानी सुधि जन पार न पाया॥
जो जन तुमरी आस लगावे, वो ही मनवांछित फल पावे।
मैं सेवक तुम नाथ हमारे, श्याम नाम ही भव से तारे॥
जब जब होई धर्म की हानि, तब तब प्रभु अवतार की ठानि।
गल धारै बैजंती माला, अधर बंशी मोर पख भाला॥
सुदामा दु:ख कान्हा टारे, सखा सनेह त्रय लोक वारे।
हे यदुनंदन कृपा कीजो, मोहे अपनी शरणन लीजो॥
जय जय जय हे गिरिवर धारी, पूरण कीजो आस हमारी।
तुम अवतार धरा पर लीन्हा, है उपकार जगत पे कीन्हा॥
निरगुन ज्ञान उद्धव पढा़ए, गोपिन श्याम प्रेम बस भाए।
तुमरी लीला अद्भुत भारी, गोपिन प्रेम से उधौ हारी॥
जब मीरा श्याम रंग राची, सुध बुध भूल प्रेमवश नाची।
अमृत बनो जहर का प्याला, सर्प बने फूलों की माला॥
हम मूढ़ नहिं तुम्हें पहचाने, वो तुमसा जो तुमको जाने।
पीत वसन तोरे तन सोहे, अधरन मुसकन मन को मोहे॥
जिसने श्याम नाम चित धारा, कान्हा ने वैतरणी तारा।
जाको कृपा होत कन्हाई, ताको हर विपदा टर जाई॥
बढ़हिं पाप कलजुग अब भारी, कान्हा चरण धरणि लो धारी।
‘हंस’ चालिसा तोरी गावे, हाथ जोड़ प्रभु तुम्हें मनावे॥

श्यामल तन पंकज नयन, अधर धरी मुस्कान।
हे मुरलीधर माधवा, तुम सम कोन सुजान॥
॥सोनू हंस॥

Language: Hindi
316 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
घना अंधेरा
घना अंधेरा
Shekhar Chandra Mitra
एस. पी.
एस. पी.
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मुझ को इतना बता दे,
मुझ को इतना बता दे,
Shutisha Rajput
शंभु जीवन-पुष्प रचें....
शंभु जीवन-पुष्प रचें....
डॉ.सीमा अग्रवाल
शौक या मजबूरी
शौक या मजबूरी
संजय कुमार संजू
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जब सूरज एक महीने आकाश में ठहर गया, चलना भूल गया! / Pawan Prajapati
जब सूरज एक महीने आकाश में ठहर गया, चलना भूल गया! / Pawan Prajapati
Dr MusafiR BaithA
♥️मां पापा ♥️
♥️मां पापा ♥️
Vandna thakur
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
Kumar lalit
आँखों का कोना एक बूँद से ढँका देखा  है मैंने
आँखों का कोना एक बूँद से ढँका देखा है मैंने
शिव प्रताप लोधी
"फिकर से जंग"
Dr. Kishan tandon kranti
करम
करम
Fuzail Sardhanvi
ख़ामोशी से बातें करते है ।
ख़ामोशी से बातें करते है ।
Buddha Prakash
Safed panne se rah gayi h meri jindagi
Safed panne se rah gayi h meri jindagi
Sakshi Tripathi
काम क्रोध मद लोभ के,
काम क्रोध मद लोभ के,
sushil sarna
** स्नेह भरी मुस्कान **
** स्नेह भरी मुस्कान **
surenderpal vaidya
राम नाम  हिय राख के, लायें मन विश्वास।
राम नाम हिय राख के, लायें मन विश्वास।
Vijay kumar Pandey
इंसान समाज में रहता है चाहे कितना ही दुनिया कह ले की तुलना न
इंसान समाज में रहता है चाहे कितना ही दुनिया कह ले की तुलना न
पूर्वार्थ
*अफसर की बाधा दूर हो गई (लघु कथा)*
*अफसर की बाधा दूर हो गई (लघु कथा)*
Ravi Prakash
भेंट
भेंट
Harish Chandra Pande
मत पूछो मेरा कारोबार क्या है,
मत पूछो मेरा कारोबार क्या है,
Vishal babu (vishu)
कितना रोका था ख़ुद को
कितना रोका था ख़ुद को
हिमांशु Kulshrestha
लोककवि रामचरन गुप्त एक देशभक्त कवि - डॉ. रवीन्द्र भ्रमर
लोककवि रामचरन गुप्त एक देशभक्त कवि - डॉ. रवीन्द्र भ्रमर
कवि रमेशराज
है हार तुम्ही से जीत मेरी,
है हार तुम्ही से जीत मेरी,
कृष्णकांत गुर्जर
عظمت رسول کی
عظمت رسول کی
अरशद रसूल बदायूंनी
लाल बचा लो इसे जरा👏
लाल बचा लो इसे जरा👏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
धनमद
धनमद
Sanjay ' शून्य'
निभा गये चाणक्य सा,
निभा गये चाणक्य सा,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
उस दिन
उस दिन
Shweta Soni
■ कविता
■ कविता
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...