Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Oct 2022 · 5 min read

एहसास

एहसास

मल्होत्रा परिवार की लाडली पद्मिनी उर्फ पम्मी खुशमिजाज लड़की थी। सुंदरता ऐसी की चाँद भी शरमा जाए। गोल मटोल मासूम सा चेहरा। आँखों से जैसे नूर टपकता रहता हो। पद्मिनी को अपने परिवार से गहरा लगाव था। वह अपने मम्मी-पापा को दिलो जान से चाहती थी। उनसे जुदा होने के बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था और ना ही कभी सोच सकती थी।

लेकिन जैसा हर लड़की के साथ होता है, उसके जीवन में भी वह पल आ गया जब घर में शादी के चर्चे चलने लगे। एक शाम को उसकी मम्मी उसके कमरे में पहुँची और उसे पास बिठाकर प्यार से सर सहलाते हुए बोलने लगी – मेरी लाडली पम्मी! आज तेरे पापा कह रहे थे कि एक बहुत अच्छा लड़का है। तेरी ही तरह शिमला में बैंक में जॉब करता है। लड़के की तस्वीर आई है, लो देख लो। यह सुनते ही पम्मी अवाक् रह गई। उसके दिल में माँ-पापा के लिए चिंता के बादल उमड़ने लगे। पम्मी बोली – नहीं माँ, मुझे शादी नहीं करनी। मुझे आप लोग को छोड़कर कहीं नहीं जाना। अकेली संतान थी वह। सोचने लगी मैं चली जाऊँगी तो माँ-पापा का क्या होगा।

इधर उसके माँ-पापा सोच रहे थे कि बेटी तो पराया धन है। उसे डोली में बिठाकर ही उन्हें शांति मिल सकती है। एक दूसरे के लिए एहसासों ने सब को बेचैन कर रखा था। कुछ देर बाद फिर माँ बोली – एक बार देख तो लो पम्मी, शिमला में ये बैंक मैनेजर है। एक साथ हँसी-खुशी रह सकती हो। पम्मी ने बिल्कुल शांति के साथ प्यार से जवाब दिया – माँ! ऐसी शादी का क्या जो मुझे आप लोगों से दूर कर दे और जो मिले वह जाने कैसा होगा। आखिरकार पम्मी की जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा।

उधर आदित्य के परिवार वाले भी इस बात को लेकर परेशान थे कि फोटो तो भेज दिया लेकिन आदित्य मानेगा कि नहीं। दरअसल वह भी पम्मी की तरह ही सोच रखता था कि शादी हो जाएगी तो मैं कहीं माँ-पापा से दूर तो नहीं हो जाऊँगा।

उसी रात आदित्य की माँ सरला भी उसकी शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास गई और बोली – बेटा तेरी उम्र हो गई है। अब तो शादी कर ले। आखिर एक न एक दिन तो सबको शादी करनी ही पड़ती है। देख ले, अच्छी भली लड़की है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि शिमला में ही बैंक में जॉब करती है। तेरे लिए बहुत पर्फेक्ट है बेटा। आदित्य शांत मिजाज का हँसमुख लड़का था। बहुत कम बोलता था। बस मुस्कुरा कर बात को टाल दिया और फोटो लेकर टेबल पर रख दिया, देखा तक नहीं। फिर छत पर जाकर टहलने लगा।

दो दिन की छुट्टी के बाद पद्मिनी शिमला जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुँच गई। ट्रेन आते ही अपना स्लीपर क्लास खोजते हुए जब अपनी सीट पर पहुँची तो देखी कि वहाँ एक सुंदर सजीला नौजवान किताबों में डूबा हुआ है। चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। स्वभाव से मृदुल लग रहा था। देख कर उसे आश्चर्य हुआ कि आज के जमाने में किताबों में डूबा हुआ यह लड़का कितना अलग है सब से।

उसकी सीट सामने थी। बैग ऊपर रख कर वह अपनी सीट पर बैठ गई। पद्मिनी को उस लड़के की सादगी बहुत पसंद आई थी। वह उस लड़के से बात करने को आतुर हो उठी, लेकिन झिझक के कारण बोल नहीं सकी। कुछ देर बाद एक बुजुर्ग आ गये। उन्होंने उस लड़के से ऊपर की सीट पर जाने की गुजारिश की, क्योंकि उनकी सीट ऊपर थी और वह ऊपर नहीं जा सकते थे। लड़के ने मुस्कुराते हुए उनकी बात मान ली और उनके लिए सीट ही नहीं छोड़ी बल्कि उनका बैग भी अच्छे से रखवा दिया। ऊपर जाकर फिर लेट गया। संयोग से पद्मिनी की सीट भी ऊपर थी। उत्सुकतावश ऊपर जाकर लेट गई। उससे जब रहा नहीं गया तो उसने बात शुरू करने के लिए उसे हेलो कहा और उसकी किताब माँगी। लड़के ने भी हेलो बोला और उसे अपनी किताब दे दी। उसने नोटिस किया कि उस लड़के ने उसकी तरफ ऐसी वैसी नजर से नहीं देखा।

कुछ देर बाद बोली – काफी इंटरेस्टिंग किताब है। लड़का सिर्फ मुस्कुरा कर रह गया। फिर पूछी – कहाँ जा रहे हैं? लड़के ने जवाब दिया – छुट्टी में घर आया था। शिमला ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा हूँ। वह भी बोल पड़ी – मैं भी छुट्टी में घर आई थी और वहीं ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही हूँ। लड़का फिर मुस्कुरा दिया। यह लड़का और कोई नहीं, आदित्य ही था। उसके मन में भी अब धीरे-धीरे पद्मिनी के लिए उथल-पुथल मचने लगी थी। उसे भी पद्मिनी का स्वभाव बहुत पसंद आया था। रास्ते भर वे एक दूसरे का ख्याल रखते रहे। एक दूसरे के बारे में खूब बातें हुई। न जाने यह कैसा एहसास था जो उन दोनों को एक दूसरे के साथ जोड़ चुका था। पद्मिनी को वो इतना भा गया था कि उसे यहाँ तक लगने लगा था कि अगर उससे शादी हो गई तो उसके नसीब खुल जाएँगे। वह चाहे तो अपने माँ-पापा को साथ में रहने के लिए उसे मना सकती है। इस तरह उसे दोनों हाथों में लड्डू नजर आने लगे। आदित्य भी सोच रहा था कि काश ऐसी लड़की मिलती तो मेरे पूरे परिवार से घुल-मिल जाती और हम सब के रिश्तों में कभी दूरी नहीं आती।

गाड़ी की रफ्तार धीमी होने लगी थी। शिमला स्टेशन आने वाला था। दोनों उतरने के लिए तैयार हो गये। नीचे उतरने के बाद एक दूसरे को मुस्कुरा कर जी भर के देखा। फिर एक दूसरे को बाय बोल कर मुड़ गए। लेकिन उनके कदम जैसे कोई खींच रहा था। चंद कदम चल-चल कर रुक जाते और एक दूसरे को मुड़-मुड़ कर देखते। मन में एक दूसरे के लिए एहसास लिए हुए वह बोझिल मन से वहाँ से निकल गये।

दिन भर उनका मन काम में नहीं लगा। रात में पद्मिनी ने आदित्य को कॉल किया और अपने मन की बात बताई। आदित्य भी उतावला हो रहा था। उसने भी उससे कहा कि वह भी उसे बहुत पसंद आ गई है। उसके मन में भी उसके लिए एहसास जग चुके हैं। उसने कहा कि मैं अपनी फैमिली से तुम्हें मिलाना चाहता हूँ। पद्मिनी भी राजी हो गई और बोली कि मैं भी चाहती हूँ कि मेरी फैमिली से भी तुम मिल लो।

अगली छुट्टी में दोनों घर लौटने के बाद एक प्लान के तहत अपनी-अपनी फैमिली को पार्क में लेकर गए और अचानक से दोनों परिवारों को मिला दिया। लेकिन यह क्या, दोनों परिवार उन दोनों को देखकर ठहाके मार कर हँसने लगे। उन दोनों को कुछ समझ नहीं आया। दोनों ने एक साथ पूछा कि क्या हुआ आप लोगों को? इतना हँस क्यों रहे हैं? आदित्य के पापा ने हँसते हुए कहा – जो काम तुम दोनों के परिवार वाले मिलकर नहीं कर सके, वह काम तुम लोगों के दिल में जगे एहसासों ने कर दिया। सच में आज यह रिश्ता जुड़ रहा था तो सिर्फ और सिर्फ एहसासों की वजह से।

– आशीष कुमार
मोहनिया, कैमूर, बिहार

3 Likes · 181 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ফুলডুংরি পাহাড় ভ্রমণ
ফুলডুংরি পাহাড় ভ্রমণ
Arghyadeep Chakraborty
असतो मा सद्गमय
असतो मा सद्गमय
Kanchan Khanna
कविता -
कविता - "करवा चौथ का उपहार"
Anand Sharma
जीवन बेहतर बनाए
जीवन बेहतर बनाए
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
साईं बाबा
साईं बाबा
Sidhartha Mishra
जय श्री राम।
जय श्री राम।
Anil Mishra Prahari
शु'आ - ए- उम्मीद
शु'आ - ए- उम्मीद
Shyam Sundar Subramanian
* शक्ति स्वरूपा *
* शक्ति स्वरूपा *
surenderpal vaidya
*नौकरपेशा लोग रिटायर, होकर मस्ती करते हैं (हिंदी गजल)*
*नौकरपेशा लोग रिटायर, होकर मस्ती करते हैं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जिस समय से हमारा मन,
जिस समय से हमारा मन,
नेताम आर सी
तेरे बिछड़ने पर लिख रहा हूं ये गजल बेदर्द,
तेरे बिछड़ने पर लिख रहा हूं ये गजल बेदर्द,
Sahil Ahmad
"We are a generation where alcohol is turned into cold drink
पूर्वार्थ
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
Bodhisatva kastooriya
ताजमहल
ताजमहल
Satish Srijan
हमारी सोच
हमारी सोच
Neeraj Agarwal
यहाँ किसे , किसका ,कितना भला चाहिए ?
यहाँ किसे , किसका ,कितना भला चाहिए ?
_सुलेखा.
प्रश्न  शूल आहत करें,
प्रश्न शूल आहत करें,
sushil sarna
कैसा विकास और किसका विकास !
कैसा विकास और किसका विकास !
ओनिका सेतिया 'अनु '
होते वो जो हमारे पास ,
होते वो जो हमारे पास ,
श्याम सिंह बिष्ट
मिलना अगर प्रेम की शुरुवात है तो बिछड़ना प्रेम की पराकाष्ठा
मिलना अगर प्रेम की शुरुवात है तो बिछड़ना प्रेम की पराकाष्ठा
Sanjay ' शून्य'
-- क्लेश तब और अब -
-- क्लेश तब और अब -
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
लावनी
लावनी
Dr. Kishan tandon kranti
सत्य होता सामने
सत्य होता सामने
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
3250.*पूर्णिका*
3250.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
भ्रष्ट होने का कोई तय अथवा आब्जेक्टिव पैमाना नहीं है। एक नास
भ्रष्ट होने का कोई तय अथवा आब्जेक्टिव पैमाना नहीं है। एक नास
Dr MusafiR BaithA
बेटियाँ
बेटियाँ
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
साजिशें ही साजिशें...
साजिशें ही साजिशें...
डॉ.सीमा अग्रवाल
■ आज की परिभाषा याद कर लें। प्रतियोगी परीक्षा में काम आएगी।
■ आज की परिभाषा याद कर लें। प्रतियोगी परीक्षा में काम आएगी।
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...