*उच्च-मध्यम कहलाया 【कुंडलिया】*
उच्च-मध्यम कहलाया 【कुंडलिया】
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
टाई – सँग सँवरा – सजा , लैपटॉप ले साथ
ऑफिस पहुँचा नौ बजे ,दिनभर चलता हाथ
दिन भर चलता हाथ ,रात घर दस तक आया
लगता सुखीनसीब ,उच्च – मध्यम कहलाया
कहते रवि कविराय , बड़ी दुर्गति हो आई
मजदूरों से तुच्छ , पहनता चश्मा – टाई
————-–—————- ———
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451