Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Sep 2021 · 2 min read

ईश्वर की खोज

‘मेरा सुख सौंदर्य में है। क्योंकि मेरी क्षुधा सौंदर्यशालिनी है।‘
मैंने बार-बार वाक्य के इस अतुलनीय अंश को स्वयं को सुनाया और विस्मृत न किए जाने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं,हर बार संतुष्ट से संतुष्टतर होता रहा। फिर संतुष्टतम होने का उपक्रम करता रहा।
सौंदर्य बिखरने लगा था क्योंकि एक तय अवधि की हर सृष्टि को, बिखरना होता है। अवधि पूर्णता को प्राप्त हो रही थी।
क्षुधा से सारे अहसास,स्वाद और गंध के तृप्ति व तुष्टि की अनुभूतियाँ तिरोहित हो रही थी।
मेरे मन के संसार में ज्वालामुखी सा विस्फोट हुआ था। ‘मेरा सुख सौंदर्य में नहीं है।क्योंकि क्षुधा सिर्फ देह की एक अवस्था है। सौंदर्यशाली सुख अपेक्षाओं में नहीं हो सकता। अनंत है अपेक्षाएँ और अपूर्ण।‘
और कि सृष्टि के सारे आयामों को देख-समझ कर जो विकसित हुआ व्यक्तित्व में वह पूर्णता की लालसा है।
क्षुधा हो तो संघर्ष है। संघर्ष हो तो तर्क है। तर्क को युद्ध और हत्या दोनों मान्य है।
सौंदर्य पूर्णता है। अहं अपूर्णता का द्योतक है। पूर्ण सिर्फ ईश्वर है। ईश्वर सर्वदा संघर्षरत है या तो जीवन के लिए या मृत्यु के लिए। मुझे मरकर या जीकर ईश्वर का सान्निध्य मिलेगा ऐसा सोचना ही ईश्वर को खोजना है। जीने और मरने के लिए देह चाहिए। देह स्थिर रखने के लिए अन्वेषण और आविष्कार होना है। अन्वेषण और आविष्कार विकास के रास्ते हैं। विकास जब परिपक्व होगा तो ईश्वर की खोज पूर्णता को प्राप्त होग। खोजनेवाला ईश्वरीय पद पर आसीन होगा। दरअसल ईश्वर की खोज और कुछ नहीं एक सम्पूर्ण आदमी की खोज है।
मेरा शरीर रोमांचित था और आत्मा तृप्त।
—————————————————-

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 257 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुक्तक
मुक्तक
sushil sarna
बता तुम ही सांवरिया मेरे,
बता तुम ही सांवरिया मेरे,
Radha jha
गिलहरी
गिलहरी
Kanchan Khanna
इतना ही बस रूठिए , मना सके जो कोय ।
इतना ही बस रूठिए , मना सके जो कोय ।
Manju sagar
ज़माने में बहुत लोगों से बहुत नुकसान हुआ
ज़माने में बहुत लोगों से बहुत नुकसान हुआ
शिव प्रताप लोधी
मैंने पीनी छोड़ तूने जो अपनी कसम दी
मैंने पीनी छोड़ तूने जो अपनी कसम दी
Vishal babu (vishu)
सुना है सकपने सच होते हैं-कविता
सुना है सकपने सच होते हैं-कविता
Shyam Pandey
टुकड़े हुए दिल की तिज़ारत में मुनाफे का सौदा,
टुकड़े हुए दिल की तिज़ारत में मुनाफे का सौदा,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
ग़ज़ल/नज़्म - मेरे महबूब के दीदार में बहार बहुत हैं
ग़ज़ल/नज़्म - मेरे महबूब के दीदार में बहार बहुत हैं
अनिल कुमार
2895.*पूर्णिका*
2895.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
विश्व पुस्तक दिवस पर
विश्व पुस्तक दिवस पर
Mohan Pandey
ओकरा गेलाक बाद हँसैके बाहाना चलि जाइ छै
ओकरा गेलाक बाद हँसैके बाहाना चलि जाइ छै
गजेन्द्र गजुर ( Gajendra Gajur )
पैमाना सत्य का होता है यारों
पैमाना सत्य का होता है यारों
प्रेमदास वसु सुरेखा
क्या क्या बदले
क्या क्या बदले
Rekha Drolia
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
Kanchan Alok Malu
भारत की है शान तिरंगा
भारत की है शान तिरंगा
surenderpal vaidya
जरूरी और जरूरत
जरूरी और जरूरत
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
एक रूपक ज़िन्दगी का,
एक रूपक ज़िन्दगी का,
Radha shukla
मां तो फरिश्ता है।
मां तो फरिश्ता है।
Taj Mohammad
अशोक चाँद पर
अशोक चाँद पर
Satish Srijan
गुब्बारे की तरह नहीं, फूल की तरह फूलना।
गुब्बारे की तरह नहीं, फूल की तरह फूलना।
निशांत 'शीलराज'
#लघुकथा-
#लघुकथा-
*Author प्रणय प्रभात*
" चुस्की चाय की संग बारिश की फुहार
Dr Meenu Poonia
*पूरी करके देह सब, जाते हैं परलोक【कुंडलिया】*
*पूरी करके देह सब, जाते हैं परलोक【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
फूल सी तुम हो
फूल सी तुम हो
Bodhisatva kastooriya
अगर मरने के बाद भी जीना चाहो,
अगर मरने के बाद भी जीना चाहो,
Ranjeet kumar patre
हिंदू-हिंदू भाई-भाई
हिंदू-हिंदू भाई-भाई
Shekhar Chandra Mitra
डॉ अरुण कुमार शास्त्री ( पूर्व निदेशक – आयुष ) दिल्ली
डॉ अरुण कुमार शास्त्री ( पूर्व निदेशक – आयुष ) दिल्ली
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आपकी सोच
आपकी सोच
Dr fauzia Naseem shad
"अगर"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...