Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Nov 2021 · 2 min read

आस्था एवं धर्मांधता

किसी पारलौकिक शक्ति पर विश्वास रख उसे जीवन चक्र संचालक के रूप में स्वीकार करना आस्था कहलाता है । यह पारलौकिक शक्ति जिसे विभिन्न मान्यताओं द्वारा द्वैत एवं अद्वैत रूप में विभाजित कर स्वीकार किया जाता है आस्था की मूल भावना का स्वरूप बनता है।
धर्म एक सामाजिक व्यवस्था है जो समाज में मानव द्वारा अनुशासित जीवन निर्वाह करने के लिए प्रतिपादित की गई है। कालांतर में विभिन्न चिंतकों द्वारा प्रतिपादित धर्म के विभिन्न स्वरूपों का प्रादुर्भाव हुआ एवं तदनुसार विभिन्न क्षेत्रों में इनके अनुयायियों की संख्या में वृद्धि हुई।
विभिन्न धर्मों के मतावलंबियों की मान्यताओं में
अंतर के आधार पर उनकी विभिन्न शाखाओं की उत्पत्ति हुई।
विभिन्न धर्मों में धार्मिक वर्चस्व का संघर्ष पुरातन काल से चला आ रहा है। विभिन्न शासक अपने शासनकाल में उनके द्वारा अपनाए धर्म को अपनी प्रजा में अधिक से अधिक प्रचारित एवं प्रसारित करते रहे हैं ।
यहां तक की अपनी निरीह प्रजा को प्रलोभनों द्वारा एवं बलपूर्वक धर्मांतरण के लिए बाध्य करते रहे हैं।
अतः कालांतर में विभिन्न धर्मों में यह प्रतिस्पर्धा समाज में धर्मांधता का रूप ले चुकी है।
विभिन्न धर्मों में कुछ ऐसे तत्व हैं जो अपने धर्म को श्रेष्ठ मानते हुए दूसरे धर्म को हेय दृष्टि से देखते हैं।
और जनसाधारण में धर्मांधता के प्रचार एवं प्रसार का प्रमुख कारण बनते हैं ।
किसी भी प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में प्रत्येक नागरिक को अपनी आस्था अनुसार धर्म अपनाने एवं पालन का मौलिक अधिकार है। जिस पर किसी भी तत्व द्वारा अंकुश लगाना अथवा बलपूर्वक या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना उसके मौलिक अधिकारों पर हनन है।
राजनैतिक वोट बैंक नीति स्वार्थ के चलते किसी धर्म विशेष पर टिप्पणी कर भड़काऊ भाषण देकर उस धर्म के विरुद्ध जनता को उकसाना धार्मिक भावनाओं एवं आस्थाओं पर चोट पहुंचाना है।
जो एक जघन्य अपराध है।
वर्तमान में जाति एवं धर्म को राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति का प्रमुख साधन मान लिया गया है और जनता की जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को भड़का कर राजनैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाती है। यह जनसाधारण की धार्मिक आस्था एवं लोकतंत्र पर विश्वास पर कुठाराघात है।
धार्मिक आस्था एक व्यक्तिगत विषय है। किसी भी प्रजातंत्र में हर किसी व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता होनी चाहिए और किसी अन्य व्यक्ति को उसकी इस आस्था में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है। यदि उसके आस्था पर चोट पहुंचाई जाती है तो यह उसके मौलिक अधिकारों का हनन है।
धर्मांधता कुत्सित मंतव्य युक्त सामूहिक मानसिकता है। जिसके प्रसार एवं प्रचार पर प्रतिबंध होना आवश्यक है। अन्यथा देश में धार्मिक एवं सांप्रदायिक सहअस्तित्व की भावना क्षीण होकर देश की अखंडता प्रश्नवाचक चिन्ह बनकर रह जाएगी।

Language: Hindi
Tag: लेख
4 Likes · 6 Comments · 265 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Shyam Sundar Subramanian
View all
You may also like:
ज़िन्दगी की तरकश में खुद मरता है आदमी…
ज़िन्दगी की तरकश में खुद मरता है आदमी…
Anand Kumar
ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
!! कोई आप सा !!
!! कोई आप सा !!
Chunnu Lal Gupta
अब नई सहिबो पूछ के रहिबो छत्तीसगढ़ मे
अब नई सहिबो पूछ के रहिबो छत्तीसगढ़ मे
Ranjeet kumar patre
एक कतरा प्यार
एक कतरा प्यार
Srishty Bansal
संत पुरुष रहते सदा राग-द्वेष से दूर।
संत पुरुष रहते सदा राग-द्वेष से दूर।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
The blue sky !
The blue sky !
Buddha Prakash
मैं चाहता हूँ अब
मैं चाहता हूँ अब
gurudeenverma198
💐प्रेम कौतुक-344💐
💐प्रेम कौतुक-344💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"प्रेम सपन सलोना सा"
Dr. Kishan tandon kranti
रिश्तों के मायने
रिश्तों के मायने
Rajni kapoor
दिल का दर्द💔🥺
दिल का दर्द💔🥺
$úDhÁ MãÚ₹Yá
*साठ बरस के हो गए, हुए सीनियर आज (हास्य कुंडलिया)*
*साठ बरस के हो गए, हुए सीनियर आज (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
ज्ञानवान  दुर्जन  लगे, करो  न सङ्ग निवास।
ज्ञानवान दुर्जन लगे, करो न सङ्ग निवास।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
किसी तरह मां ने उसको नज़र से बचा लिया।
किसी तरह मां ने उसको नज़र से बचा लिया।
Phool gufran
विडम्बना और समझना
विडम्बना और समझना
Seema gupta,Alwar
मिलना हम मिलने आएंगे होली में।
मिलना हम मिलने आएंगे होली में।
सत्य कुमार प्रेमी
दासी
दासी
Bodhisatva kastooriya
#बाउंसर :-
#बाउंसर :-
*Author प्रणय प्रभात*
अगहन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के
अगहन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के
Shashi kala vyas
माटी तेल कपास की...
माटी तेल कपास की...
डॉ.सीमा अग्रवाल
एहसास
एहसास
Kanchan Khanna
पिता का पेंसन
पिता का पेंसन
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
अब उनकी आँखों में वो बात कहाँ,
अब उनकी आँखों में वो बात कहाँ,
Shreedhar
अभिव्यक्ति की सामरिकता - भाग 05 Desert Fellow Rakesh Yadav
अभिव्यक्ति की सामरिकता - भाग 05 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
#कुछ खामियां
#कुछ खामियां
Amulyaa Ratan
सम्मान तुम्हारा बढ़ जाता श्री राम चरण में झुक जाते।
सम्मान तुम्हारा बढ़ जाता श्री राम चरण में झुक जाते।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
मन की परतों में छुपे ,
मन की परतों में छुपे ,
sushil sarna
ଭୋକର ଭୂଗୋଳ
ଭୋକର ଭୂଗୋଳ
Bidyadhar Mantry
मंदिर जाना चाहिए
मंदिर जाना चाहिए
जगदीश लववंशी
Loading...