Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Dec 2023 · 4 min read

आक्रोश – कहानी

विजय को बचपन से ही खेलकूद का शौक था | वह अपने घर में दो बड़ी बहनों के बाद सबसे छोटा था | पिता सब्जी बेचने का ठेला चलाकर अपने घर का गुजारा किसी तरह से कर रहे थे | विजय का सपना था कि वह किसी तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक धावक के रूप में अपनी छवि बना सके तो घर में किसी प्रकार की कमी न रहे और अपनी बहनों को भी पढ़ा – लिखाकर उनका भविष्य भी सुरक्षित कर सकूँ |
तीनों भाई – बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए अपने सपनों को साकार करने का सपना देखते थे | विजय का पढ़ाई के प्रति कोई ख़ास रुझान नहीं था | जब भी स्कूल की छुट्टी होती वह अपने पिता के साथ सब्जी का ठेला ले सब्जी बेचने चला जाता | उसकी तेज धावक बनाने की ललक ने उसे भीतर से उर्जावान बनाए रखा | वह रोज सुबह दौड़ लगाने जाता | रोज वह करीब आठ से दस किलोमीटर दौड़ लगाता | घर के लोगों ने कई बार समझाया कि गरीबों को कोई नहीं पूछता इसलिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो | पर विजय पर किसी की बात का कोई असर नहीं होता था | वह अपनी धुन का पक्का था |
अब विजय ने रो – धोकर दसवीं पास कर ली और वह खुद को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने लगा | उसने बहुत कोशिश की पर उसे कोई मौका न मिला | उसे भी लगने लगा कि घर के सभी लोग सही कहते थे कि छोटे और गरीब लोगों को कोई नहीं पूछता | उसे भी अपने प्रयासों से निराशा होने लगी | उसके भीतर आक्रोश जन्म लेने लगा |
एक दिन सुबह वह दौड़ लगा रहा था कि दौड़ते – दौड़ते वह थक गया और सड़क के किनारे बैठकर सुबक – सुबक कर रोने लगा | उसे रोते हुए उसके स्कूल के एक शिक्षक यादव जी ने देख लिया और उससे रोने का कारण पूछा | विजय ने शालीनता से जवाब दिया | शिक्षक यादव जी को विजय के लिए कुछ करने की इच्छा हुई | उन्होंने विजय को शाम को अपने घर आने को कहा | विजय शाम होते ही उनके घर जा पहुंचा |
यादव जी ने बड़े प्यार से विजय को समझाया और कहा कि तुम अपने आपको किस स्तर पर देखते हो | क्या राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर | विजय ने पूरे आत्मविश्वास से खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का धावक सिद्ध करने का विश्वास दिलाया | यादव जी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं का पूरा – पूरा विवरण गूगल पर खोज कर निकाल लिया | उन्होंने अगले दिन विजय को सुबह मिलने को कहा | विजय सुबह होते ही यादव सर के पास पहुँच गया | चूंकि विजय एक छोटे से कस्बे में रहता था सो यादव जी उसे पास के जिले में बने बड़े से खेल के मैदान पर ले गए | खेल का मैदान देखते ही विजय को अपने सपने साकार होते दिखने लगे |
यादव जी ने विजय को अलग – अलग दौड़ के लिए तैयार रहने के लिए कुछ समय दिया और कहा कि हम रुक – रूककर अलग – अलग दौड़ को रिकॉर्ड करेंगे | और देखंगे कि तुम ये सभी दौड़ अंतर्राष्ट्रीय समय के भीतर कर पाते हो या नहीं | विजय को उन्होंने प्रेरित किया कि तुम्हें आज अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा | ताकि तुम्हें भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के अवसर मिल सकें | विजय ने कहा कि इस मैदान पर दौड़ने से मुझे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौके कैसे मिल सकते हैं | इस पर यादव जी ने कहा कि वह सब तुम मुझ पर छोड़ दो | और तैयार हो जाओ |
सुबह से दोपहर तक विजय ने अलग – अलग दौड़ पूरी कीं | यादव जी ने उन सभी दौड़ों को रिकॉर्ड किया | घर आकर उन्होंने उन सभी वीडियो को एक बार सही तरीके से देखा और अंत में एक नतीजे पर पहुंचे | उनके चहरे पर एक खुशनुमा मुस्कान थी | जो विजय के विजय अभियान को दिशा दे रही थी |
अगले दिन सुबह होते ही पूरे देश में हलचल मच गयी | रातों – रात विजय की दौड़ के सभी वीडियो वायरल हो गए | पत्रकार विजय के घर के बाहर कैमरे लेकर विराजमान हो गए | घर के बाहर भीड़ देखकर विजय के पिता को कुछ समझ नहीं आया | पत्रकार विजय के पिता से विजय को बुलाने के लिए कहने लगे | विजय के पिता ने विजय को बाहर बुलाया तो उसके भी कुछ समझ न आया | पत्रकार विजय का इंटरव्यू करने लगे | पर विजय कुछ भी बोलने में सक्षम नहीं था | तभी यादव सर वहां आये और उन्होंने विजय की योग्यता के बारे में पत्रकारों को बताया | देश के सभी चैनल विजय की तारीफ़ के पुल बाँधने लगे और सरकार से प्रश्न पूछने लगे कि एक होनहार धावक को मौका क्यों नहीं दिया गया |
विदेश से भी कंपनी के लोग आने लगे और विजय को स्पोंसर करने की बात करने लगे | किन्तु विजय ने अपने देश के लिए खेलने को तवज्जो दी | उसने अपने जीवन में इस बदलाव के लिए यादव सर को धन्यवाद दिया | यादव सर को सरकार ने द्रोणाचार्य सम्मान के लिए नामित किया |
विजय का विजय अभियान चल निकला | घर में रौनक आ गयी | सरकार की तरफ से उसे आगे की तैयारी के लिए पैसा भेजा गया और उसके नाम अगले एशियाई खेलों , ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों के लिए नामित किया गया | विजय का आक्रोश अब शांत हो चुका था |

1 Like · 373 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all
You may also like:
रमेशराज के देशभक्ति के बालगीत
रमेशराज के देशभक्ति के बालगीत
कवि रमेशराज
देखिए मायका चाहे अमीर हो या गरीब
देखिए मायका चाहे अमीर हो या गरीब
शेखर सिंह
रामपुर में दंत चिकित्सा की आधी सदी के पर्याय डॉ. एच. एस. सक्सेना : एक मुलाकात
रामपुर में दंत चिकित्सा की आधी सदी के पर्याय डॉ. एच. एस. सक्सेना : एक मुलाकात
Ravi Prakash
माँ
माँ
Dr. Pradeep Kumar Sharma
परिश्रम
परिश्रम
Neeraj Agarwal
2325.पूर्णिका
2325.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
"थामता है मिरी उंगली मेरा माज़ी जब भी।
*Author प्रणय प्रभात*
भर गया होगा
भर गया होगा
Dr fauzia Naseem shad
#एकताको_अंकगणित
#एकताको_अंकगणित
NEWS AROUND (SAPTARI,PHAKIRA, NEPAL)
"ऐसा मंजर होगा"
पंकज कुमार कर्ण
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
प्रतिध्वनि
प्रतिध्वनि
Er. Sanjay Shrivastava
ग़ज़ल/नज़्म - एक वो दोस्त ही तो है जो हर जगहा याद आती है
ग़ज़ल/नज़्म - एक वो दोस्त ही तो है जो हर जगहा याद आती है
अनिल कुमार
समस्त जगतकी बहर लहर पर,
समस्त जगतकी बहर लहर पर,
Neelam Sharma
लोग जाम पीना सीखते हैं
लोग जाम पीना सीखते हैं
Satish Srijan
जलाने दो चराग हमे अंधेरे से अब डर लगता है
जलाने दो चराग हमे अंधेरे से अब डर लगता है
Vishal babu (vishu)
हिम्मत है तो मेरे साथ चलो!
हिम्मत है तो मेरे साथ चलो!
विमला महरिया मौज
"दो पल की जिंदगी"
Yogendra Chaturwedi
अज़ाँ दिलों की मसाजिद में हो रही है 'अनीस'
अज़ाँ दिलों की मसाजिद में हो रही है 'अनीस'
Anis Shah
खुद पर विश्वास करें
खुद पर विश्वास करें
Dinesh Gupta
घाटे का सौदा
घाटे का सौदा
विनोद सिल्ला
बेवफा
बेवफा
RAKESH RAKESH
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
Radhakishan R. Mundhra
मुझसे बेज़ार ना करो खुद को
मुझसे बेज़ार ना करो खुद को
Shweta Soni
अन्त हुआ आतंक का,
अन्त हुआ आतंक का,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
हम कुर्वतों में कब तक दिल बहलाते
हम कुर्वतों में कब तक दिल बहलाते
AmanTv Editor In Chief
💐अज्ञात के प्रति-120💐
💐अज्ञात के प्रति-120💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पशुओं के दूध का मनुष्य द्वारा उपयोग अत्याचार है
पशुओं के दूध का मनुष्य द्वारा उपयोग अत्याचार है
Dr MusafiR BaithA
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
बिल्कुल नहीं हूँ मैं
बिल्कुल नहीं हूँ मैं
Aadarsh Dubey
Loading...