Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Aug 2018 · 2 min read

अश्रुनाद … रत्नाकर

…. अश्रुनाद मुक्तक संग्रह ….
….. त्रृतीय सर्ग …..
…. रत्नाकर ….

उर उदधि- उर्मि लहराती
किस छोर बहा ले जाती ?
फिर कौन प्राण- प्रिय बनकर?
किस छोर कहाँ ले आती?

उन्मुक्त उर्मि सुख पाती
जब क्षितिज छोर से आती
प्रिय ! को छू मानस तट पर
पा तृप्ति लुप्त हो जाती

उत्तुंग प्रेम प्रिय सुखकर
उठती मन-सागर तट पर
लेती हिलोर अभिलाषा
अविरल लहरों में तत्पर

उन्मुक्त उर्मि लहराती
रंगस्थल से टकराती
सूने मानस के तट पर
आकर विलुप्त हो जाती

उत्तुंग उर्मि सखि बनकर
उठती मन- सागर तट पर
अविरल जीवन आशायें
रञ्जित लहरों में तत्पर

लहरों के सँग इठलाती
मँझधार बहा ले जाती
नाविक बिन सूनी नौका
सूने तट से टकराती

उन्मत्त लहर लहराती
तिमिराञ्चल में अकुलाती
शशि मिलने को ललचाकर
उत्तुंग ज्वार बन जाती

आ पास मिले दो प्राणी
मुखरित अन्तस मृदु वाणी
शुचि भव- सागर के तट पर
रच दी फिर प्रेम – कहानी

भव- सिन्धु तरंगित कलकल
अन्तर में अविरल हलचल
जनरव कोलाहित जग में
सुन विकल वेदना चञ्चल

हिय मिलन चाह गहराये
दृग – नीर धार बन जाये
अविरल अभिलाषा मन की
बन प्रेम – सिन्धु लहराये

मन मन्द – मन्द मुस्काये
बन प्रेम- सिन्धु लहराये
आकर फिर मानस तट पर
लहरों सँग घुल- मिल जाये

रिमझिम उल्लसित फुहारें
विस्फारित सिन्धु निहारे
जीवन-अनन्त भव-पथ पर
नौका जग – पाल सहारे

भव – सिन्धु प्रलापित फेरे
लहरें सुनामि बन घेरे
भू – गर्भ प्रकम्पित होता
सुन अश्रुनाद को मेरे

स्वप्निल प्रभात की बेला
स्वर्णिम किरणो ने खेला
भव- जलनिधि की लहरों में
नौका ले चला अकेला

हिय प्रेम – सिन्धु लहराये
जब स्निग्ध चाँदनी छाये
स्मृतियों के मानस – तट पर
चञ्चला स्नान कर जाये

—-#—–#—–

Language: Hindi
436 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दीवार
दीवार
अखिलेश 'अखिल'
आज की शाम।
आज की शाम।
Dr. Jitendra Kumar
💐प्रेम कौतुक-334💐
💐प्रेम कौतुक-334💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कस्ती धीरे-धीरे चल रही है
कस्ती धीरे-धीरे चल रही है
कवि दीपक बवेजा
शिक्षक
शिक्षक
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बारिश पर लिखे अशआर
बारिश पर लिखे अशआर
Dr fauzia Naseem shad
परिंदा
परिंदा
VINOD CHAUHAN
■ प्रभात चिंतन ...
■ प्रभात चिंतन ...
*Author प्रणय प्रभात*
आखिर क्या कमी है मुझमें......??
आखिर क्या कमी है मुझमें......??
Keshav kishor Kumar
* ज्योति जगानी है *
* ज्योति जगानी है *
surenderpal vaidya
"खुशी मत मना"
Dr. Kishan tandon kranti
नेह निमंत्रण नयनन से, लगी मिलन की आस
नेह निमंत्रण नयनन से, लगी मिलन की आस
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
नौकरी
नौकरी
Aman Sinha
प्यासा के कुंडलियां (झूठा)
प्यासा के कुंडलियां (झूठा)
Vijay kumar Pandey
I love you
I love you
Otteri Selvakumar
समीक्ष्य कृति: बोल जमूरे! बोल
समीक्ष्य कृति: बोल जमूरे! बोल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
घर-घर तिरंगा
घर-घर तिरंगा
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
23/22.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/22.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
अंबेडकर के नाम से चिढ़ क्यों?
Shekhar Chandra Mitra
// श्री राम मंत्र //
// श्री राम मंत्र //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
भुलाया ना जा सकेगा ये प्रेम
भुलाया ना जा सकेगा ये प्रेम
The_dk_poetry
आपकी तस्वीर ( 7 of 25 )
आपकी तस्वीर ( 7 of 25 )
Kshma Urmila
*बुरा न मानो होली है 【बाल कविता 】*
*बुरा न मानो होली है 【बाल कविता 】*
Ravi Prakash
किसी की प्रशंसा एक हद में ही करो ताकि प्रशंसा एवं 'खुजाने' म
किसी की प्रशंसा एक हद में ही करो ताकि प्रशंसा एवं 'खुजाने' म
Dr MusafiR BaithA
बेरूख़ी के मार से गुलिस्ताँ बंजर होते गए,
बेरूख़ी के मार से गुलिस्ताँ बंजर होते गए,
_सुलेखा.
एक नारी की पीड़ा
एक नारी की पीड़ा
Ram Krishan Rastogi
122 122 122 12
122 122 122 12
SZUBAIR KHAN KHAN
15. गिरेबान
15. गिरेबान
Rajeev Dutta
मेरे आदर्श मेरे पिता
मेरे आदर्श मेरे पिता
Dr. Man Mohan Krishna
आभार
आभार
Sanjay ' शून्य'
Loading...