Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Aug 2018 · 2 min read

अश्रुनाद मुक्तक संग्रह चतुर्थ सर्ग

…… अश्रुनाद मुक्तक संग्रह ……
……..चतुर्थ सर्ग …….
………. नीरद ……….

घनघोर घटा घिर आये
पपिहा – मन पिउ – पिउ गाये
दादुर की करुण पुकारें
फिर स्निग्ध चाँदनी छाये

सावन बदली घिर आती
तब विरह – रागिनी गाती
उर में चपला नयनों में
वर्षा निर्झर हो जाती

अगणित पोथी पढ़ डाली
सर्वोच्च शिखर-विद पा ली
बरसो माँ ! विश्व सदन में
अन्तर सुज्ञान – घट खाली

वसुधा लहलहा हिलोरे
प्रमुदित हिय पुलक बिलोरे
हिम- वृष्टि विनिष्टित जीवन
जल झंझा प्रबल झकोरे

सावनी घटा घिर आये
द्रुतगति दामिनि दहलाये
फिर विरह रागिनी स्वर को
सुन अश्रुनाद गहराये

सावन बदली जब आती
तब विकल रागिनी गाती
तन में चपला चित चञ्चल
नयनों को आ बरसाती

लघु बूँदों को बरसाती
जीवन में बदली आती
रस बूँद एक से किञ्चित
हिय- प्यास तृप्ति पा जाती

स्वाती बूँदों को ऐसे
हो सीप तरसती जैसे
मेरे मरुथल जीवन में
रस बूँद बरसती कैसे ?

घन-श्याम सघन घिर आये
तन – मन उमंग भर जाये
उत्तुंग शिखर तक चपला
नभ छूने को ललचाये

जीवन सतरंगी घेरे
भव – पथ पर सघन अँधेरे
तुम मञ्जु- मूर्ति बन जाओ
चिर – मन – मन्दिर के मेरे

मैं मृदुल – हृदय अभिलाषी
हूँ मलिन नगर का वासी
बोझिल दुर्दिन जीवन पर
छाई किञ्चित न उदासी

जीवन सम्बन्ध बनाये
मद लोभ मोह भटकाये
इतना तो सजग रहें ही
आशीष नमन मिल जाये

क्रमशः अभिनव जग होली
खोली अतीत ने झोली
जीवन की मधुरिम सुधियाँ
रंगित नव रंग – रँगोली

जनरव ने भर – भर प्याली
सञ्चित जल – राशि चुरा ली
अतिशय उपभोग किया अब
जीवन का पनघट खाली

आभासी जगत हमारा
परिवार नवल अभिसारा
मिलते नित विश्व सदन में
प्रिय “मुख पुस्तक” के द्वारा

नीलाम्बर में लहराऊँ
नभ – यायावर कहलाऊँ
निज विपुल रूप धर पल में
मानव – मन को बहलाऊँ

नभ में बदली घिर आये
लघु बूँदों को बरसाये
किञ्चित जीवन-पनघट पर
रस बूँद बरसती जाये

जब श्याम घटा घिर आये
प्रमुदित मन रुनझुन गाये
जीवन रँग-रञ्जित सुधियाँ
रिमझिम फुहार बन छाये

—-##—

Language: Hindi
387 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
फिदरत
फिदरत
Swami Ganganiya
क्षमा करें तुफैलजी! + रमेशराज
क्षमा करें तुफैलजी! + रमेशराज
कवि रमेशराज
इस नदी की जवानी गिरवी है
इस नदी की जवानी गिरवी है
Sandeep Thakur
*मृत्यु : पॉंच दोहे*
*मृत्यु : पॉंच दोहे*
Ravi Prakash
रिश्ता
रिश्ता
Dr fauzia Naseem shad
#लघुकथा
#लघुकथा
*Author प्रणय प्रभात*
जो पड़ते हैं प्रेम में...
जो पड़ते हैं प्रेम में...
लक्ष्मी सिंह
2617.पूर्णिका
2617.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
चंद अशआर
चंद अशआर
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
रूह मर गई, मगर ख्वाब है जिंदा
रूह मर गई, मगर ख्वाब है जिंदा
कवि दीपक बवेजा
मेरे होंठों पर
मेरे होंठों पर
Surinder blackpen
यात्राएं करो और किसी को मत बताओ
यात्राएं करो और किसी को मत बताओ
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
!! राम जीवित रहे !!
!! राम जीवित रहे !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
*हम तो हम भी ना बन सके*
*हम तो हम भी ना बन सके*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
हाल मियां।
हाल मियां।
Acharya Rama Nand Mandal
सोशल मीडिया का दौर
सोशल मीडिया का दौर
Shekhar Chandra Mitra
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
Kanchan Khanna
"पँछियोँ मेँ भी, अमिट है प्यार..!"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
* जिन्दगी में *
* जिन्दगी में *
surenderpal vaidya
कहो तो..........
कहो तो..........
Ghanshyam Poddar
मर्दों को भी इस दुनिया में दर्द तो होता है
मर्दों को भी इस दुनिया में दर्द तो होता है
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
अदरक वाला स्वाद
अदरक वाला स्वाद
दुष्यन्त 'बाबा'
चलो मौसम की बात करते हैं।
चलो मौसम की बात करते हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
आर्या कंपटीशन कोचिंग क्लासेज केदलीपुर ईरनी रोड ठेकमा आजमगढ़।
आर्या कंपटीशन कोचिंग क्लासेज केदलीपुर ईरनी रोड ठेकमा आजमगढ़।
Rj Anand Prajapati
चिड़िया!
चिड़िया!
सेजल गोस्वामी
एक नसीहत
एक नसीहत
Shyam Sundar Subramanian
"अक्सर"
Dr. Kishan tandon kranti
वहाॅं कभी मत जाईये
वहाॅं कभी मत जाईये
Paras Nath Jha
" जब तक आप लोग पढोगे नहीं, तो जानोगे कैसे,
शेखर सिंह
Loading...