■ आज ऐतिहासिक दिन
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/836ef0207bc0e2f1f87820f5f4941879_d558baea4dd6e8a0fd9bb0ef352871cc_600.jpg)
■ सलाम वायु-वीरों को…
जिनकी स्मरण-शक्ति पर समय की जंग नहीं लगी है, उन्हें आज का दिन अवश्य याद होगा। आज ही के दिन हमारी वायु-सेना के वीर जवानों ने सरहद पार आतंक के अड्डों पर भीषण प्रहार कर अपने पराक्रम का परिचय समूची दुनिया को दिया था। आइए, सर्जिकल स्ट्राइक डे पर देश की सैन्य शक्ति को हृदय से नमन करें।
जय हिंद। जय हिंद की सेना।।
वंदे मातरम।।
【प्रणय प्रभात】