*सजती हाथों में हिना, मना तीज-त्यौहार (कुंडलिया)*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/9b60363202cca4fde7ccb403146b1cb1_a54a5105eaa31c23d7c5973b3039e893_600.jpg)
सजती हाथों में हिना, मना तीज-त्यौहार (कुंडलिया)
••••••••••••••••••••••••••••••••••
सजती हाथों में हिना, मना तीज त्यौहार
उत्साहित हैं नारियॉं, ले आह्लाद अपार
ले आह्लाद अपार, बाग में झूला डाले
पति का पावन प्यार, नेह से भर-भर पाले
कहते रवि कविराय, खनन-खन चूड़ी बजती
कर सोलह सिंगार, सुकोमल गोरी सजती
_________________________
हिना = मेहॅंदी
_________________________
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा , रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451