रंगोत्सव की हार्दिक बधाई-
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/8644d06e5b43ac8a3348bd74350da9fb_42ed22a72cd4588a190d7b59875d9fe6_600.jpg)
रंगोत्सव की हार्दिक बधाई-
आई होली प्रीति के,डालें सब पर रंग।
बैरी भी अपने बनें ,छोड़ नज़रिया तंग।
छोड़ नज़रिया तंग, प्रेम से गले लगाएँ।
सबको दें सम्मान, करें मत दाएँ-बाएँ।
मलेंअबीर गुलाल,खिलाएँ खूब मिठाई।
खुशियों की सौगात, बाँटने होली आई।।
– डाॅ.बिपिन पाण्डेय