– मोहब्बत महंगी और फरेब धोखे सस्ते हो गए –
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/1ec4ab002301716e1bf8276444817ca2_6f371d3e25eec02724af96025cd027c2_600.jpg)
– मोहब्बत महंगी और फरेब धोखे सस्ते हो गए –
सच्ची मोहब्बत का मिलना दुश्वार हो गया ,
फरेब धोखे मिलना आसान हो गया,
करता नही अब यहा कोई सच्ची मोहब्बत ,
धोखे करने लगे लोग रोज यहा,
धोखे जरूरी नही मिले मोहब्बत से,
मिल जाते है आसानी से अपनो से,
मोहब्बत जरूरी नही महबूब की हो,
अपनो की मोहब्बत भी दुष्कर हो गई,
मिलती नही आजकल मोहब्बत करने वाले को सच्ची मोहब्बत,
जरुरत नही होती गैरो की अपने भी करते आघात यहा,
भरत इस दुनिया में आजकल मोहब्बत महंगी ,
गहलोत धोखे आजकल सस्ते हो गए,
✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान
संपर्क-7742016184