Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Dec 2023 · 3 min read

प्रेम – एक लेख

प्रेम, ये ढाई अक्षर का शब्द, क्या है? क्या है इसका सही अर्थ? प्रेम की बहुत सारी परिभाषाएं हैं, किंतु क्या ये पूर्ण है। क्या प्रेम को सच में वैसे ही परिभाषित किया गया है जैसा वो है।

कुछ की नजर में प्रेम दो दिलों का मिलना है, कुछ की नज़र में दो आत्माओं का मिलना है तो वही कुछ इसको दो जीवों के मिलन और उनका आजीवन एक दूसरे के साथ रहने को प्रेम कहते हैं। कुछ की नजर में प्रेम पागलपन है। तो वही एक हिंदी गाने के बोल याद आते हैं “बिन तेरे दिल कहीं लगता नही वक्त गुजरता नहीं, क्या यही प्यार है”! वहीं एक दूसरे हिंदी गाने का बोल कुछ यूं परिभाषित करता है, “चलते चलते यूं हीं रुक जाता हूं मैं, बैठे बैठे कहीं खो जाता हूं मैं, कहते कहते ही चुप हो जाता हूं मैं, क्या यही प्यार है”!

क्या सच में ऐसा ही है। प्रेम क्या सिर्फ एक ही बार होता है या यूं कहें कि एक ही से होता है। क्या किसी को पा लेना ही प्यार की सफलता है।

सबकी विचारधारा एक सी नहीं होती, उसी प्रकार सबका प्रेम भी एक सा नहीं हो सकता। तो किसका प्रेम सच्चा और किसका झूठा है ये कौन बताएगा?

आज कल तो प्रेम में धोखा खाने का भी ज़िक्र बहुत ज्यादा होने लगा है। क्या सचमुच में प्रेम में धोखा हो सकता है या जिसे हम प्रेम समझते हैं वो ही एक धोखा है। क्या किसी को पाना या किसी के साथ जीवन गुजारना ही सच्चा प्रेम है।

ढाई अक्षर का प्रेम, ढाई अक्षर के कृष्ण के समान है। जिस प्रकार कृष्ण को समझना मुश्किल है ठीक उसी प्रकार प्रेम को। कृष्ण के समान ही प्रेम का स्वरूप भी बहुत विस्तृत है। इस प्रकार ये समझा सा सकता है के कृष्ण और प्रेम एक दूसरे के पूरक हैं।

प्रेम की परिकल्पना तो निःस्वार्थ होती है फिर प्रेम में धोखा कैसे हो सकता है। जहां स्वार्थ निहित है वहा प्रेम कैसे हुआ! या तो प्रेम हो सकता है या स्वार्थ, दोनों एक साथ नहीं हो सकते। जब आपकी कोई अपेक्षा ही नहीं थी कोई स्वार्थ ही नहीं था तो धोखा कैसे हो सकता है। आत्मा का परमात्मा से मिलन भी तो प्रेम ही है। किसी की खुशी चाहना या किसी को खुश देखना भी तो प्रेम है।

यदि हम ये बोले की प्रेम जीवन में सिर्फ एक ही बार होता है तो ये असत्य है। क्योंकि हम सभी के अंदर ये भावना जन्म के साथ ही जुड़ जाती है और ये निस्वार्थ होती है। जन्म लेने के साथ ही मां के लिए सबसे पहले ये भावना जन्म लेती है। फिर धीरे धीरे पिता के साथ ये भावना जुड़ती है, उसके बाद भाई,बहन, मित्र, पत्नी, पुत्र, पुत्री तथा अन्य के साथ भावनाएं आगे बढ़ती हैं और बदलती रहती हैं। इस तरह से प्रेम का स्वरूप भी समय के साथ बदलता रहता है।

तो प्रेम का स्वरूप बहुत ही विस्तृत है, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

© बदनाम बनारसी

8 Likes · 14 Comments · 1056 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

सुना था कि मर जाती दुनिया महोबत मे पर मैं तो जिंदा था।
सुना था कि मर जाती दुनिया महोबत मे पर मैं तो जिंदा था।
Nitesh Chauhan
- तमन्ना करो -
- तमन्ना करो -
bharat gehlot
वक्त
वक्त
Shyam Sundar Subramanian
*जो लूॅं हर सॉंस उसका स्वर, अयोध्या धाम बन जाए (मुक्तक)*
*जो लूॅं हर सॉंस उसका स्वर, अयोध्या धाम बन जाए (मुक्तक)*
Ravi Prakash
कांचा गचीबोवली: हरियाली के हक़ की पुकार
कांचा गचीबोवली: हरियाली के हक़ की पुकार
अरशद रसूल बदायूंनी
शान्ति चाहिए तो (द्वितीय मुक्तक)
शान्ति चाहिए तो (द्वितीय मुक्तक)
ललकार भारद्वाज
कैसा होगा भारत का भविष्य
कैसा होगा भारत का भविष्य
gurudeenverma198
,,,,,
,,,,,
शेखर सिंह
"परेशान"
Dr. Kishan tandon kranti
Forest Queen 'The Waterfall'
Forest Queen 'The Waterfall'
Buddha Prakash
'आरक्षितयुग'
'आरक्षितयुग'
पंकज कुमार कर्ण
Shankar Dwivedi (July 21, 1941 – July 27, 1981) was a promin
Shankar Dwivedi (July 21, 1941 – July 27, 1981) was a promin
Shankar lal Dwivedi (1941-81)
अच्छा लगना
अच्छा लगना
Madhu Shah
जीव-जगत आधार...
जीव-जगत आधार...
डॉ.सीमा अग्रवाल
रतन टाटा जी..!!
रतन टाटा जी..!!
पंकज परिंदा
कुछ दर्द कहे नहीं जाते हैं।
कुछ दर्द कहे नहीं जाते हैं।
लक्ष्मी सिंह
लोग तो मुझे अच्छे दिनों का राजा कहते हैं,
लोग तो मुझे अच्छे दिनों का राजा कहते हैं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
🙅कमिंग सून🙅
🙅कमिंग सून🙅
*प्रणय प्रभात*
ज़िंदगी में एक ऐसा दोस्त ज़रुर होना चाहिए,
ज़िंदगी में एक ऐसा दोस्त ज़रुर होना चाहिए,
पूर्वार्थ
ये कैसी आज़ादी ?
ये कैसी आज़ादी ?
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
नववर्ष में
नववर्ष में
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
☆ उससे उम्मीद बंध गई होगी
☆ उससे उम्मीद बंध गई होगी
Dr fauzia Naseem shad
लोग मेरे साथ बेइंसाफी करते हैं ।।
लोग मेरे साथ बेइंसाफी करते हैं ।।
अश्विनी (विप्र)
गीत- वही रहना मुनासिब है...
गीत- वही रहना मुनासिब है...
आर.एस. 'प्रीतम'
दोहा सप्तक. . . . जिंदगी
दोहा सप्तक. . . . जिंदगी
sushil sarna
कुछ यादें याद रखना
कुछ यादें याद रखना
हिमांशु Kulshrestha
बुंदेली दोहा-पीपर
बुंदेली दोहा-पीपर
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
फायदा
फायदा
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
उम्र ज्यादा नहीं है,
उम्र ज्यादा नहीं है,
Umender kumar
Loading...