#तेवरी / #त्यौहार_गए
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/2541ae445eda2cac6f2c41e0f0f17f54_55fb46361b8d9f22aee47acbee96fd52_600.jpg)
#तेवरी / #त्यौहार_गए
【प्रणय प्रभात】
★ तीज गई त्यौहार गए।
व्रत उत्सव, तिथि वार गए।।
★ क़दर समय की ना जानी।
आज समय से हार गए।।
★ रिश्ते पीठ दिखा भागे।
नाते ताने मार गए।।
★ जीवन बीता नरकों में।
अस्थि-कलश हरिद्वार गए।।
★ उसने आँखें टेढ़ी कीं।
सब होते लाचार गए।।
★ उनके अब दीदार नहीं।
जिन पे हम बलिहार गए।।
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)
😢😢😢😢😢😢😢😢