ज़िदगी के फ़लसफ़े
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/4aabe142963dc6ab0fc6f62a66670b10_37d1c57ac830502a1d1742edc1769e8b_600.jpg)
वक्त बदलते , हालात बदलते हैं ,
बदलते हालात, एहसास बदलते हैं ,
बदलते एहसास, इंसां बदलते हैं,
बदलते इंसां, मरासिम बदलते हैं ,
बदलते मरासिम, ए’तिबार बदलते हैं,
बदलते ए’तिबार , अहद बदलते हैं,
बदलते अहद, गर्दिश- ए -दौराँ में,
ज़िदगी के फ़लसफ़े बदलते हैं।