कविता -नैराश्य और मैं
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/7eb61bdba96af572a79a5fcbda69c3e2_eda5843716f01e359cab41a953830594_600.jpg)
कविता -नैराश्य और मैं
डॉ तबस्सुम जहां
नैराश्य परछाई-सा
अतीत की गहराई-सा
बचपन तरुणाई-सा
बहती पुरवाई -सा
यौवन कुम्हलाई-सा
कली मुरझाई-सा।
इश्क़ अंगड़ाई-सा
हुआ रुसवाई-सा
विवाह रसमाई-सा
जग हँसाईं-सा
रिश्ता बेवफाई-सा
नफरती गहराई-सा .
जीवन अलसाई-सा
दम घुटाई-सा
दोस्त करिश्माई-सा
हौसला अफ़ज़ाई-सा।