*उपजा पाकिस्तान, शब्द कैसे क्यों आया* *(कुंडलिया)*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/6a7528a726f1a330174506086f95f65e_cdb6de17d633c8080f55c05d1789967a_600.jpg)
उपजा पाकिस्तान, शब्द कैसे क्यों आया (कुंडलिया)
■■■■■■■■■■■■■■■■■■
करवट ले इतिहास ने , बदला जब भूगोल
भागे छोड़ दुकान-घर ,कल तक जो अनमोल
कल तक जो अनमोल , देश हो गया पराया
उपजा पाकिस्तान , शब्द कैसे क्यों आया
कहते रवि कविराय , हुआ यह निर्णय चटपट
रोया भारत देख , वक्त की निर्मम करवट
===========================
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451