Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Mar 2021 · 2 min read

वंदना

गणपति वंदना

1
बालचंद्र! बालगनपति! बुद्धि के विधाता!,
आनन्दकरन आभा आप अभिराम है।।

अकृता! अमित! भीमा!, भूपति! भुवनपति!,
देवा देवा! देवव्रत!, दुनिया में नाम है।।

महागणपति जी! देवाधिदेव! मानते हैं,
मातृ पितृ परिक्रमा में ही चारो धाम है।।

गणाध्यक्ष! गजावक्र!, गजानन! गदाधर!,
गौरीसुता! गणपति! तुमको प्रणाम है।।

2
शम्भवी! ईशानपुत्रा!, सुमुखा! सुरेश्वरम!
सिद्धिप्रिय! रुद्रप्रिय!, देव् अधिराज हो।।

श्वेता! दुर्जा! सिद्धिदाता!, एकदृष्टा! एकदन्त!,
वक्रतुंड! उमापुत्र!, गुणियों के साज हो।।

विश्वमुखा! विश्वराजा! विनायक! विघ्नहारी!
वरापदा! वरागनपति! गणराज! हो।।

शुभकारी! क्षेमकारी! आप हो प्रथम पूज्य,
रखते सदा ही तुम, दीनन की लाज हो।।

सरस्वती वंदना

1
चंद्रलेखाविभूषिता! विंध्याचलविराजिता!
रक्तबीजनिहन्त्री! त्रिगुणा! शास्त्ररूपिणी!।।

महाभद्रा! ज्ञानमुद्रा! महाविद्या! वरप्रदा!
महामाया! सरस्वती! परा! ज्ञानदायिनी!।।

कामप्रदा! नमस्कृता! चतुर्वर्गफलप्रदा!
निरंजना! हंसासना! विश्वा! हंसवाहिनी!।।

महाकाली! महाबला! महाकारा! महाफला!
महापाशा! महाभोगा! महाभुजा! मालिनी!।।

2
भुवनेश्वरी! भारती! माँ नीलभुजा! वैष्णवी!
बुद्धि रिद्धि सिद्धि दायी! मन में उजास दो।।

जगती! गोमती! शिवा!, अम्बिका! जटिला! सौम्या!
कुमुदी! विनिद्रा! वंद्या!,जीवन में आस दो।।

सौदामिनी! सुधामूर्ति! चित्रगन्धा! त्रयीमूर्ति!
विद्यारूपी! वागदेवी! विजयी आकाश दो।।

चंद्रलेखा! कालधारा! चंद्रवदना! चंद्रिका!
साधना! सुनासा! भाना!, ज्ञान का प्रकाश दो।।

दो घनाक्षरियाँ बाबा भोलेनाथ पर

1
गौरापति! गणपिता! त्रिपुरारी! बम बम!,
महाकाल! महादेव! महा अवतार है।।

भूतेश्वर! नागेश्वर! मुक्तेश्वर! रामेश्वर!
भीमेश्वर! सर्वेश्वर! जगत आधार है।।

पारवती के पति जो, डमरू बजाने वाले,
भोले बाबा!जटाधारी!, नन्दी पे सवार है।।

दीन दुखियों की सदा, पीर हरने वाले जो,
दीनानाथ! आपकी तो, होवे जै जैकार है।।

2
रुंडगलमालाधारी! त्रिलोकी! नरेश शम्भू!
शिवदानी! महादानी! महादयावान हो।।

उमाकांत! प्राणनाथ! रुद्रनाथ! सोमनाथ!
नटराज! विश्वनाथ! का ही गुणगान हो।।

अनादि! अमर! आशुतोष! अर्धनारीश्वर!
आदिनाथ! ओमकार! सबसे महान हो।।

अवघड़दानी! पशुपति! अवधूतपति!
जगत नियंता! आप सर्वशक्तिमान हो।।

माँ दुर्गा की वंदना

1

पट्टाम्बर! परिधाना! अपर्णा! अनेकवर्णा!
सर्ववाहनवाहना! सर्वअस्त्रधारिणी!।।

महिषासुरमर्दिनी! निशुम्भशुम्भहननी!
घोररूपा! रुद्रमुखी! अनेकास्त्रधारिणी!।।

चण्डमुण्ड विनाशिनी! सत्यानन्द स्वरूपिणी!
भवप्रीता भवमोचनी पिनाकधारणी।।

महोदरी मुक्तकेशी महाबला माहेश्वरी
भाव्या! भव्या! भाविनी! अभव्या! शूलधारिणी!।।

2

सत्या! सर्वशास्त्रमयी! नित्या! सर्वमंत्रमयी!
नारायणी कात्यायनी प्रखर विचार दो।।

शिवदूती! जलोदरी! एककन्या! रत्नप्रिया!
सर्वविद्या! चित्तरूपा! चित्त में निखार दो।।

दक्ष यक्ष विनाशिनी! सर्वदानवघातिनी!
अहंकारा! चन्डघन्टा! मन में संचार दो।।

यति! युवती! किशोरी!, भद्रकाली! अग्निज्वाला!,
विष्णुमाया! दक्षकन्या!, बिगड़ी सवार दो।।

साहेबलाल सरल
बालाघाट म प्र

1 Like · 1 Comment · 540 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
काव्य की आत्मा और सात्विक बुद्धि +रमेशराज
काव्य की आत्मा और सात्विक बुद्धि +रमेशराज
कवि रमेशराज
मुक्तक
मुक्तक
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मेघ
मेघ
Rakesh Rastogi
वो भ्रम है वास्तविकता नहीं है
वो भ्रम है वास्तविकता नहीं है
Keshav kishor Kumar
#विनम्र_शब्दांजलि
#विनम्र_शब्दांजलि
*Author प्रणय प्रभात*
और ज़रा-सा ज़ोर लगा
और ज़रा-सा ज़ोर लगा
Shekhar Chandra Mitra
दोस्ती गहरी रही
दोस्ती गहरी रही
Rashmi Sanjay
मिष्ठी का प्यारा आम
मिष्ठी का प्यारा आम
Manu Vashistha
अभिमान  करे काया का , काया काँच समान।
अभिमान करे काया का , काया काँच समान।
Anil chobisa
पिता
पिता
Dr Parveen Thakur
खुद को पाने में
खुद को पाने में
Dr fauzia Naseem shad
-- प्यार --
-- प्यार --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
प्रथम शैलपुत्री
प्रथम शैलपुत्री
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मतदान करो
मतदान करो
TARAN VERMA
कृष्णा सोबती के उपन्यास 'समय सरगम' में बहुजन समाज के प्रति पूर्वग्रह : MUSAFIR BAITHA
कृष्णा सोबती के उपन्यास 'समय सरगम' में बहुजन समाज के प्रति पूर्वग्रह : MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
ज्ञानी मारे ज्ञान से अंग अंग भीग जाए ।
ज्ञानी मारे ज्ञान से अंग अंग भीग जाए ।
Krishna Kumar ANANT
Humiliation
Humiliation
AJAY AMITABH SUMAN
"तोड़िए हद की दीवारें"
Dr. Kishan tandon kranti
कहो तो..........
कहो तो..........
Ghanshyam Poddar
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
कृष्णकांत गुर्जर
" मैं फिर उन गलियों से गुजरने चली हूँ "
Aarti sirsat
💐प्रेम कौतुक-478💐
💐प्रेम कौतुक-478💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
खत
खत
Punam Pande
*पद के पीछे लोग 【कुंडलिया】*
*पद के पीछे लोग 【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
जीवन के सुख दुख के इस चक्र में
जीवन के सुख दुख के इस चक्र में
ruby kumari
तुझसे है मुझे प्यार ये बतला रहा हूॅं मैं।
तुझसे है मुझे प्यार ये बतला रहा हूॅं मैं।
सत्य कुमार प्रेमी
कोशिश न करना
कोशिश न करना
surenderpal vaidya
कुछ व्यंग्य पर बिल्कुल सच
कुछ व्यंग्य पर बिल्कुल सच
Ram Krishan Rastogi
*मेरा वोट मेरा अधिकार (दोहे)*
*मेरा वोट मेरा अधिकार (दोहे)*
Rituraj shivem verma
राज जिन बातों में था उनका राज ही रहने दिया
राज जिन बातों में था उनका राज ही रहने दिया
कवि दीपक बवेजा
Loading...