Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Mar 2017 · 4 min read

बहू भी बेटी ही होती है

” बहू भी बेटी ही होती है ”
————————————

“नारी” विधाता की सर्वोत्तम और नायाब सृष्टि है | नारी की सूरत और सीरत की पराकाष्ठा और उसकी गहनता को मापना दुष्कर ही नहीं अपितु नामुमकिन है | साहित्य जगत में नारी के विविध स्वरूपों का न केवल बाह्य , अपितु अंतर्मन के गूढ़तम सौन्दर्य का बखान अनेक साहित्यकारों ने किया है | नारी, प्रकृति द्वारा प्रदत्त अद्भुत ‘पवित्र साध्य’ है ,जिसे महसूस करने के लिए ‘पवित्र साधन’ का होना जरूरी है | इसकी न तो कोई सरहद है और ना ही कोई छोर ! यह तो एक विराट स्वरूप है,जिसके आगे स्वयं विधाता भी नतमस्तक होता है | यह ‘अमृत-वरदान’ होने के साथ-साथ ‘दिव्य औषधि’ है | नारी ही वह सौंधी मिट्टी की महक है जो जीवन बगिया को महकाती है | नारी के लिए यह कहा जाए कि यह- “विविधता में एकता है” …तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | क्यों नारी के विविध रूप हैं | यह दादी , नानी , माँ ,बेटी , बहिन , बुआ, काकी ,ताई ,ननद ,भाभी ,देवरानी जेठानी इत्यादि कई स्वरूपों में अपना अस्तित्व बनाए हुए है | इन्हीं स्वरूपों में एक कर्तव्य की प्रतिमूर्ति और कर्मठता की देवी के रूप में “बहू” का अस्तित्व बहुत ही विराट स्वरूप वाला है | बहू ही है जो सम्पूर्ण परिवार की रीढ़ बनकर उसका संचालन करती है | वह ना थकती है ,ना बहकती है | बस ! निभाती जाती है अपनी सारी जिम्मेदारी और बिखेरती है उज्ज्वल छटा , घर के हर कोने में | उसी के दम पर घर स्वर्णिम एहसासों का मंदिर और धरती पर स्वर्ग के रूप में होता है | मगर क्या बहू बेटी है ? या फिर बहू , बहू ही होती है ! यह विषय बड़ा ही विकट और सोचनीय है | यदि हम सिंधुघाटी सभ्यता में झांक कर देखें तो हमें यही दृष्टिगोचर होता है कि बहू मातृशक्ति का ही एक सशक्त स्वरूप था | यही कारण रहा कि उस समय का समाज मातृसत्तात्मक था | बहू का यह स्वरूप वैदिक काल से होता हुआ विविध कालिक भ्रमण के द्वारा वर्तमान में पहुँचा है |
हम यह देखते हैं कि समाज में “विवाह संस्कार” के द्वारा ‘बेटी’ का स्वरूप ‘बहू’ के रूप में परिणित हो जाता है | जैसे ही यह स्वरूप बदलता है , कुछ मायने भी बदलते है | ये बदलाव बेटी में सकारात्मक दिशा में होते है क्यों कि वह अब बेटी से बहू के जिम्मेदारी पूर्ण ओहदे पर पहुँच चुकी होती है | उसके लिए सारा परिवेश नयापन लिए हुए होता है | फिर भी वह उस परिवेश में अपने को ढालती हुई अपना कर्तव्य सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी सहजता से करती है | पराये परिवार को अपना बनाने हेतु उसे बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है | आमतौर पर देखा जाता है कि बहू आते ही सास अपनी जिम्मेदारी से निवृत हो जाया करती हैं | हमारे समाज में भूतपूर्व दादी-नानी बहू को सिर्फ बहू के रूप में देखा करती थी | उनके लिए बहू काम करने की और वंश चलाने की एक मशीन होती थी | उस वक्त सास का एकछत्र राज चलता था और बहू उनके हर आदेश को सिरोधार्य माना करती थी | उस समय बहू सिर्फ बहू ही होती थी , कभी उसे बेटी मानने का प्रयास तक नहीं किया गया | बेटी मानना तो दूर , उसे बेटी की तरह मानना भी उनकी सोच में नहीं रहा | परन्तु आज वक्त बदला है …….. क्यों की उस समय की बहू आज सास के पद पर सुशोभित हैं | जो समझती है कि बहू का दर्द क्या होता है | बहू ही तो है , जो खुद को भूलकर परिवार को सतत् क्रियाशील रखती है और परिवार की खुशी के लिए अपनी हर खुशी बलिदान कर देती है | आज बहू को बहू मानने वाले लोगों की गिनती नगण्य है क्यों कि बेटी ही बहू बनती है | अब हर सास यह चाहने लगी है कि मेरी बहू केवल बहू नहीं बल्कि मेरी बेटी भी है | इसी परिवर्तन के कारण बहू की शान में चार चाँद लग चुके हैं | यदि चिंतन किया जाए ,तो यह जाहिर होता है कि तनाव घर की कब्र होता है और खुशियाँ घर का बाग ! अत : परिवार में खुशियों के लिए जरूरी भी है कि बहू को बेटी की तरह माना जाए | यदि बहू को बेटी के समान माना जाता है तो बहू की भी जिम्मेदारी हो जाती है कि वह बहू और बेटी दोनों का फर्ज अदा करे | परन्तु अफसोस !!!! आज सास तो सास नहीं रही क्यों कि उन्होंने सास को झेला था | परन्तु बहू , बहू ना रही | हाँ अपवाद हर जगह होते हैं ! लेकिन सत्य यह है कि आज के दौर में बेटियाँ पढ़-लिखकर आगे तो बढ़ चुकी हैं लेकिन जब बहू बनती हैं तो लगभग 70 फीसदी बहुऐं , बहूू की जिम्मेदारी नहीं निभा पाती | आज बहू नारी शक्ति के रूप में सशक्त तो हुई है परन्तु व्यक्तिगत आकलन करें तो वैचारिक और शारीरिक रूप से कमजोर हुई हैं | जो कि उन्हीं के लिए घातक है | खैर जो भी है पर नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए बहू को बहू बनना ही पड़ेगा तभी वो बहू के नाम को सार्थक कर सकती हैं |
बहू भी बेटी की तरह होती है ….. यह बात बिल्कुल सही और सार्थक है | यदि हम कहें कि — बहू भी बेटी ही होती है , तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | क्यों कि यह विचार अपनाने से न केवल परिवार में समृधि और खुशहाली रहेगी अपितु समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिए हितकर है | बहू भी बेटी ही होती है….इस विचार का मनोवैज्ञानिक असर भी बहू के व्यक्तित्व पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगा |

बहू-बहू ना तुम करो , बहू सुता का रूप |
शीतल छाँव बहू बने ,जब हो गम की धूप ||

—————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

                 

Language: Hindi
Tag: लेख
1078 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दिल में है जो बात
दिल में है जो बात
Surinder blackpen
“देवभूमि क दिव्य दर्शन” मैथिली ( यात्रा -संस्मरण )
“देवभूमि क दिव्य दर्शन” मैथिली ( यात्रा -संस्मरण )
DrLakshman Jha Parimal
चलो बनाएं
चलो बनाएं
Sûrëkhâ Rãthí
देश के खातिर दिया जिन्होंने, अपना बलिदान
देश के खातिर दिया जिन्होंने, अपना बलिदान
gurudeenverma198
ख़ामोशी जो पढ़ सके,
ख़ामोशी जो पढ़ सके,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
अगर मुझे तड़पाना,
अगर मुझे तड़पाना,
Dr. Man Mohan Krishna
ढल गया सूरज बिना प्रस्तावना।
ढल गया सूरज बिना प्रस्तावना।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
मुफ्त राशन के नाम पर गरीबी छिपा रहे
मुफ्त राशन के नाम पर गरीबी छिपा रहे
VINOD CHAUHAN
हम
हम
Ankit Kumar
मेरी हर इक ग़ज़ल तेरे नाम है कान्हा!
मेरी हर इक ग़ज़ल तेरे नाम है कान्हा!
Neelam Sharma
💐प्रेम कौतुक-446💐
💐प्रेम कौतुक-446💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सोच कर हमने
सोच कर हमने
Dr fauzia Naseem shad
शायद ...
शायद ...
हिमांशु Kulshrestha
आज कल कुछ लोग काम निकलते ही
आज कल कुछ लोग काम निकलते ही
शेखर सिंह
" मुझमें फिर से बहार न आयेगी "
Aarti sirsat
रामजी कर देना उपकार
रामजी कर देना उपकार
Seema gupta,Alwar
अपने कार्यों में अगर आप बार बार असफल नहीं हो रहे हैं तो इसका
अपने कार्यों में अगर आप बार बार असफल नहीं हो रहे हैं तो इसका
Paras Nath Jha
*शराब का पहला दिन (कहानी)*
*शराब का पहला दिन (कहानी)*
Ravi Prakash
क्यूँ इतना झूठ बोलते हैं लोग
क्यूँ इतना झूठ बोलते हैं लोग
shabina. Naaz
हिम्मत कर लड़,
हिम्मत कर लड़,
पूर्वार्थ
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
'अशांत' शेखर
नींबू की चाह
नींबू की चाह
Ram Krishan Rastogi
जिन्होंने भारत को लूटा फैलाकर जाल
जिन्होंने भारत को लूटा फैलाकर जाल
Rakesh Panwar
गुरुजन को अर्पण
गुरुजन को अर्पण
Rajni kapoor
"वंशवाद की अमरबेल" का
*Author प्रणय प्रभात*
एकाकीपन
एकाकीपन
Shyam Sundar Subramanian
नए वर्ष की इस पावन बेला में
नए वर्ष की इस पावन बेला में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
क्या बोलूं
क्या बोलूं
Dr.Priya Soni Khare
जिंदा है धर्म स्त्री से ही
जिंदा है धर्म स्त्री से ही
श्याम सिंह बिष्ट
भला दिखता मनुष्य
भला दिखता मनुष्य
Dr MusafiR BaithA
Loading...