Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Mar 2017 · 2 min read

कविताएँ

वक्त की हुंकार

यह कैसी वक्त की हुंकार मिलती है |
हो रही मानवता तार –तार मिलती है ||

मेरे बेटों –बहुओं से मुझे बचाओ तुम |
बेचारी करती बूढ़ी माँ पुकार मिलती है ||

आश्वासनों की घुट्टी जनता को पिला-पिला |
सत्ता शिलान्यासों से ही करती उधार मिलती है ||

दहेज-लोभियों के घर में आजकल |
बेचारी बेटी भोगती कारागार मिलती है ||

कभी सूखे कभी बाढ़ से कराहती हुई |
आज धरती उगलती अंगार मिलती है ||

सिसकती सरगोशियों का मंजर लिए हुए
पतझड़ के दामन में बहार मिलती है ||

रातों-रात अमीर बनने की हसरत लिए हुए |
युवा-शक्ति शार्टकट की शिकार मिलाती है ||

फन फैलाये आंतकवाद की जहरीली सर्पिणी|
देश-दुनिया डसने को तैयार मिलती है ||

मर गये स्वप्न सारे उम्र की दहलीज पर |
बोझ ढोती पीठ बूढ़ी लाचार मिलती है ||

‘दर्द’ की कलम लिखकर कड़वा सच आज का |
दुनियावालों को करती ख़बरदार मिलती है ||

मुस्कुराना चाहिए
मुश्किलें हों लाख फिर भी मुस्कुराना चाहिए |
आदमी को आदमी के काम आना चाहिए ||

बहकावे में आ भटक गये हैं जो अपनी राह से |
उंगली पकड़कर फिर उन्हें राह पे लाना चाहिए ||

सदियों से पसरा है यहाँ खौफ एक अंधेर का |
एक दीया उस दहलीज पर जलाना चाहिए ||

अपने ही थे वो लोग जो बैरी बने बैठे हैं |
पयाम दोस्ती का उस ओर जाना चाहिए ||

बाद में आती हैबात अपने अधिकार की |
फर्ज अपना यार मेरे पहले निभाना चाहिए ||

नायाब तोहफा है खुदा का यह जो मिली जिन्दगी |
इसका एक-एक पल काम आना चाहिए ||

धारा की दिशा में बहती हैं मरी मछलियाँ |
जिंदादिली को भंवर में आजमाना चाहिए ||

छीनता है जो रोटियां मुफलिसों के हाथ से |
कटघरे में बेनकाब कर दिखाना चाहिए ||

शूरवीरों-दानवीरों की गाथाओं से भरी |
दर्द किताबों में अपना नाम आना चाहिए ||

Language: Hindi
430 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
किसी भी व्यक्ति के अंदर वैसे ही प्रतिभाओं का जन्म होता है जै
किसी भी व्यक्ति के अंदर वैसे ही प्रतिभाओं का जन्म होता है जै
Rj Anand Prajapati
निदा फाज़ली का एक शेर है
निदा फाज़ली का एक शेर है
Sonu sugandh
प्रश्न - दीपक नीलपदम्
प्रश्न - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
* गीत कोई *
* गीत कोई *
surenderpal vaidya
आंसूओं की नमी का क्या करते
आंसूओं की नमी का क्या करते
Dr fauzia Naseem shad
वक्त कब लगता है
वक्त कब लगता है
Surinder blackpen
नन्हीं परी आई है
नन्हीं परी आई है
Mukesh Kumar Sonkar
फेसबुक पर सक्रिय रहितो अनजान हम बनल रहैत छी ! आहाँ बधाई शुभक
फेसबुक पर सक्रिय रहितो अनजान हम बनल रहैत छी ! आहाँ बधाई शुभक
DrLakshman Jha Parimal
राम विवाह कि मेहंदी
राम विवाह कि मेहंदी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
इंतजार बाकी है
इंतजार बाकी है
शिवम राव मणि
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
gurudeenverma198
बोलने से सब होता है
बोलने से सब होता है
Satish Srijan
पहली दस्तक
पहली दस्तक
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
कवि के उर में जब भाव भरे
कवि के उर में जब भाव भरे
लक्ष्मी सिंह
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
यादें
यादें
Versha Varshney
है कौन वो राजकुमार!
है कौन वो राजकुमार!
Shilpi Singh
*पत्रिका समीक्षा*
*पत्रिका समीक्षा*
Ravi Prakash
हे अल्लाह मेरे परवरदिगार
हे अल्लाह मेरे परवरदिगार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*ना जाने कब अब उनसे कुर्बत होगी*
*ना जाने कब अब उनसे कुर्बत होगी*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
#आज_का_आह्वान
#आज_का_आह्वान
*Author प्रणय प्रभात*
22-दुनिया
22-दुनिया
Ajay Kumar Vimal
*चैतन्य एक आंतरिक ऊर्जा*
*चैतन्य एक आंतरिक ऊर्जा*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
अल्फाज़
अल्फाज़
हिमांशु Kulshrestha
"अदृश्य शक्ति"
Ekta chitrangini
क्या अजब दौर है आजकल चल रहा
क्या अजब दौर है आजकल चल रहा
Johnny Ahmed 'क़ैस'
रोबोटिक्स -एक समीक्षा
रोबोटिक्स -एक समीक्षा
Shyam Sundar Subramanian
कृषक की उपज
कृषक की उपज
Praveen Sain
चोट शब्द की न जब सही जाए
चोट शब्द की न जब सही जाए
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...