Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jun 2018 · 1 min read

भविष्य

पड़ोस के वर्मा जी आज फिर अपने छोटे लड़के को स्कूल जाने के लिये समझा रहे थे। वह स्कूल न जाने के लिये रो रहा था और वर्मा जी उससे कह रहे थे- ‘‘ बेटे स्कूल नही जाओगे तो बड़े होकर अच्छे आफिसर कैसे बनोगे। अगर अच्छी पढ़ाई करोगे तो अच्छा भविष्य बनेगा अभी से ही स्कूल में मन लगाकर पढ़ा करो अच्छे बच्चे रोते नही है।’’ यह कहते हूुये उन्होने रोहित को रिक्शे पर बिठा दिया। मै अमित के साथ-साथ उस रिक्शे वाले को भी देख रहा था यही कोई 14-15 साल का होगा। बेचारे का भविष्य बनने से पहले ही बिगड़ गया। हमस ब तो अपने बच्चे का भविष्य बखूबी बनते है उन्हे डाॅक्टर, इंजीनियर या आफिसर बनाते हैं पर इसे तो भविष्य बनाने का मौका तक न दिया गया क्या इसके भविष्य मे यही रिक्शा चलाना तय था। क्या इसको अपना भविष्य बनाने का कोई अधिकार नही।

Loading...