Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 May 2017 · 1 min read

हिंदुस्तान की बिटिया मैं.......... तेरी दीवानी हूँ |गीत| “मनोज कुमार”

हिंदुस्तान की बिटिया मैं हिन्दी बोली जानी हूँ
मेरी भारत धरती माँ मैं तेरी दीवानी हूँ

हिंदुस्तान की बिटिया मैं……………………………….. तेरी दीवानी हूँ

नैनों में शोले रखती हूँ ये खून सैनानी है
हो जाऊँगी कुर्बान वतन करनी रखवाली है
जिससे घबराते थे गोरे मैं वो मर्दानी हूँ
तेरी मिटटी में हिन्द दफ़न मैं होने वाली हूँ

हिंदुस्तान की बिटिया मैं……………………………….. तेरी दीवानी हूँ

दुश्मन की औकात क्या कश्मीर वो हमसे लेंगे
लाहौर से करांची सिन्ध तिरंगा हम फ़हरा देंगे
ना बात है झूठी कसम धरती की खाती हूँ
आदेश हो तेरा तो मैं तुझपे बलिदानी हूँ

हिंदुस्तान की बिटिया मैं……………………………….. तेरी दीवानी हूँ

खाते हैं कसम तेरी रक्षा की हम तिरंगा
बेटे तो बेटे हैं बेटी भी कम नही तिरंगा
चुनर भी तिरंगा मैं उस पे बलिहारी हूँ
तेरे लिये सारी खुशियों को मैं ठुकराती हूँ

हिंदुस्तान की बिटिया मैं……………………………….. तेरी दीवानी हूँ

छू गयी आसमान बेटी संसद मैं भी बिटिया
हिन्द सेवा भाव है अब सरहद पे भी बिटिया
विजयी गीत गायेंगे शत शत नमन करती हूँ
होगा ये खुशहाल देश पीछे नही हटती हूँ

हिंदुस्तान की बिटिया मैं……………………………….. तेरी दीवानी हूँ

“मनोज कुमार”

Loading...