Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jan 2017 · 1 min read

सपने अवकाश

1
मेघा सन्देश
साजन परदेश
भाये ना मोहे

2
नदियां नारी
बहती हरदम
थकती नहीं

3
आँखे बादल
बरसे पल पल
तेरी याद में

4
खाली आकाश
सपने अवकाश
सूना जीवन

लोधी डॉ. आशा ‘अदिति’ (भोपाल)

Loading...