कुण्डलिया छंद !
!! श्रीं !!
सुप्रभात !
जय श्री राधेकृष्ण !
शुभ हो आज का दिन !
🙏
लीलाधारी कृष्ण थे, पूर्ण ब्रह्म अवतार।
लीलाऐं अनुपम रचीं, साक्षी है संसार।।
साक्षी है संसार, ज्ञान का मार्ग दिखाया।
कर अधर्म का नाश, धर्म का पाठ पढ़ाया।।
गीता का दे ज्ञान, पार्थ की बुद्धि निखारी।
हुआ न कोई और, कृष्ण सा लीलाधारी ।।
***
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा !
***
🌷🌷🌷