#तेवरी
#तेवरी
दास जमूरा ज़िंदाबाद।।
(प्रणय प्रंजात)
कालू भूरा ज़िंदाबाद।
बल्लू नूरा ज़िंदाबाद।।
हवलदार हग्गन फग्गन।
चोर लटूरा ज़िंदाबाद।।
आधा आधा कौन कहे?
पूरा पूरा ज़िंदाबाद।।
सत्ता की नौटंकी है।
ढोंग धतूरा ज़िंदाबाद।।
ज़िंदा रखता उम्मीदें।
काम अधूरा ज़िंदाबाद।।
असली गुड़ शक्कर
ग़ायब।
नक़ली बूरा ज़िंदाबाद।।
नाथ मदारी की जय हो।
दास जमूरा ज़िंदाबाद।।
जय फोकट के छोलों की।
गरम भटूरा ज़िंदाबाद।।
कूड़ा करकट एक हुए।
बोले घूरा ज़िंदाबाद।।
गांजा भांग अफीम चरस।
डोडा चूरा ज़िंदाबाद।।
ढोंगी बाबा अमर रहें।
पीर शकूरा ज़िंदाबाद।।
संपादक
न्यूज़&व्यूज
श्योपुर (मप्र)