हम अक्सर यह मान बैठते हैं कि रब को प्रसन्न करने के लिए केवल
हम अक्सर यह मान बैठते हैं कि रब को प्रसन्न करने के लिए केवल धार्मिक आडंबर या कठोर अनुष्ठान ही आवश्यक हैं। जबकि सच्चाई यह है कि रब को खुश करने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है — इंसानियत। जब हम अच्छा इंसान बनते हैं, दूसरों की मदद करते हैं, सच बोलते हैं और किसी का दिल नहीं दुखाते, तब हम अपने रब को सबसे अधिक प्रसन्न करते हैं।
धर्म का मूल उद्देश्य भी यही है कि इंसान इंसानियत न भूले। क्योंकि इंसानियत ही सबसे बड़ी इबादत है।
डाॅ फ़ौज़िया नसीम शाद