शिव_माला_145
शिव_माला_145
सारी दुनिया जान ले, भारत में सब एक
मिलजुल कर सब साथ हैं, सबके इरादे नेक
सबके इरादे नेक, एक है सबका सपना
रखते सबसे प्रीत, कहे जो हमको अपना
अंतरिक्ष में आज, पहुँच है देख हमारी
भारत देश महान, जान ले दुनिया सारी।।
अरविंद भारद्वाज