जब भी दूर जाने का निश्चय करो
जब भी दूर जाने का निश्चय करो
और बहुत दूर निकल जाओ
तो पीछे मुड़कर मत देखना
हो सकता है ….
लौटने का मन बन जाए
और बहुत दूर से लौटना
थका देने वाला होता है
तन के लिए भी
और मन के लिए भी !
*** धीरजा शर्मा ***