देश नही झुकने देंगे
खंडित टुकड़े भारत के फिर भारत में जुड़ जायेंगे,
विश्व गुरु बन उभरेंगे फिर विश्व पटल पर छायेंगे,
भगवा झंडा,धर्म सनातन भारत की पहचान बनेगा
समृद्ध हो सोने की चिड़ियाँ फिर से हिंदुस्तान बनेगा,
जान भी हाज़िर है अपनी अब आँख नही उठने देंगे
सौगंध हमे इस मिट्टी की हम देश नही झुकने देंगे,
प्राणों की आहुति देकर सफल यज्ञ यह करना है
भारत माँ के मस्तक पर ताज़ विजय का धरना है
दुनिया भी लोहा मानेगी रण में यूँ हुंकार भरेंगे
महाकाल सा टूट पड़ेंगे शत्रु का संहार करेंगे
हर हर महादेव के शंखनाद से दुश्मन का दिल दहलेगा
सेना के शौर्य पराक्रम से अब पाक का नक़्शा बदलेगा,