Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 May 2025 · 1 min read

हिंदी दोहे बिषय- चाह

#हिंदी #दोहे- #चाह

#राना रखता चाह है,जय‌ बुंदेली मंच।
कृपा सदा देते रहें,शंकर महा विरंच।।

#राना यह भी सोचता,बिना चाह कब राह।
यह मन का संकल्प है,चाहें ईश पनाह।।

बनती अपनी चाह से,आगे ‌की भी राह।
#राना दृड़ संकल्प हो,मिलती सदा पनाह।।

चाह रखो सब शुभ सदा,#राना सुंदर कर्म।
जीवन है तब सार मय,पास रहेगा धर्म।।

चाह रखो मत वाह की,कर्म करो बस आप।
दुनिया देखे आपकी,#राना सुंदर छाप।।
*** दिनांक -6.5.2025
✍️ #राजीव_नामदेव”#राना_लिधौरी”
संपादक “आकांक्षा” पत्रिका
संपादक-‘अनुश्रुति’त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email – ranalidhori@gmail.com

Loading...