होली का आया त्योहार
होली का आया त्योहार
रँग लेकर हम भी तैयार।।
बजा रहे हैं ढोल मजीरा
सा रा रा रा रा जोगीरा
भाय रही सबको झंकार ….
उड़े अबीर गुलाल गगन में
खुशियां की लहरें तन मन में
बरस रही रंगीन फुहार ……
हुरियारों की आई टोली
चेहरे पर सबके रंगोली
छाई चारों ओर बहार….
मतवाले रँग घोल रहे हैं
पीछे- पीछे डोल रहे हैं
मारें पिचकारी की धार
डॉ अर्चना गुप्ता