Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Feb 2025 · 1 min read

क्यों लोग ऐसा करते हैं

क्यों लोग ऐसा करते हैं, क्या मिलता है उनको इससे।
बताते हैं दोष औरों में, अपनी कमी छुपाते हैं सबसे।।
क्यों लोग ऐसा करते हैं————————।।

हमको बताओ वह शख्स तुम, जिसने कभी झूठ बोला नहीं।
पाने को लाभ जिसने कभी, खुद को कम तोला नहीं।।
करता नहीं क्यों इंसाफ वह, बनाता है महल वह किससे।
क्यों लोग ऐसा करते हैं————————।।

देखो वहाँ क्या हो रहा है, इंसान क्यों वहाँ मर रहा है।
क्यों नहीं किसी ने समझाया उनको, शक कौन उनमें भर रहा है।।
आखिर वह भी भाई है अपना, करते हैं दगा क्यों हम उससे।
क्यों लोग ऐसा करते हैं————————-।।

बोलते हैं झूठ बहुत सारे, लेकिन हकीकत बदलती नहीं।
हम चाहे कर ले कितने जतन, पापों की तस्वीर छुपती नहीं।
डरते हैं यदि लोग ईश्वर से, तो डरते नहीं क्यों वो पाप से।
क्यों लोग ऐसा करते हैं—————————–।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Loading...