Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Dec 2024 · 1 min read

अटल का सुशासन

याद सुशासन की जब करते।
ध्यान अटल पर हम हैं धरते।।
नीति अटल की थी अति उत्तम।
बजी प्रेम की पावन सरगम।।

राजनीति के थे वे ज्ञाता।
द्वेष नहीं था उनको भाता।।
उचित बोलते थे अलबत्ता।
तजकर चिंता किसकी सत्ता।।

मार्ग नीति जो उचित बनाई।
अर्थव्यवस्था ने गति पाई।।
गाँव शहर को पथ से जोड़ा।
उन्नति पथ पर सबको मोड़ा।।

भाव मान का उर में भरते।
नमन अटल को हम सब करते।।
ओम अटल की गाथा गाता।
श्रद्धा से निज शीश झुकाता।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम
शिक्षक व साहित्यकार

Loading...