Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Oct 2024 · 1 min read

संघर्ष के पथ साथ की आशा भटकाव बनेगी

संघर्ष के पथ साथ की आशा भटकाव बनेगी
चोट लगेगी ऐसी हृदय पर जो घाव बनेगी।।

करो सिंचाई संरक्षण अपने कर्म फसल की
जीवन में थोती यारी बस खरपतवार बनेगी।।

जगत बनेगा मित्र देखकर शक्ति और सफलता
मझधारों में साथी तो केवल पतवार बनेगी।।

डरो नहीं प्रतिकूल क्षणों में सब परिणाम मिलेगा
घिस-पिट कर ही तो लोहे से तलवार बनेगी।।

जीवन में उत्कृष्ट रखो व्यक्तित्व योग्यता विद्या
नेतृत्व यदि होगा उसके पीछे सरकार बनेगी।।

अपने को पहचाने तुम मत और किसी को खोजो
स्व का मूल्य समझने वाले की दरकार बनेगी।।

Loading...