Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Aug 2024 · 1 min read

प्रमाणिका छंद आधारित गीत

प्रमाणिका छंद कुल 8 वर्ण
जभान राजभा लगा
121 212 12

‘रक्षक’

प्रचंड जोश साथ में
उठा कटार हाथ में

मिटा चलें कुचाल को।
अनर्थ के सवाल को
कुदृष्टि के प्रहार को।
गिरे हुए विचार को।
निशीथ काल पाथ में।
उठा कटार हाथ में

पिशाच भूत ताड़ लो
पहाड़ सी दहाड़ लो
छुपे हुए भुजंग को,
विशाक्त से कुसंग को
उतार काल क्वाथ में
उठा कटार हाथ में।

लिखो किताब आन की।
कुलीन खानदान की।
गिरो नहीं चरित्र से
बचो सदा कुमित्र से
रखो भरोस नाथ में
उठा कटार हाथ में

रखो निगाह चोर पे
सतर्क बैठ छोर पे।
विधर्म को पछाड़ दो
जमी जड़ें उखाड़ दो
धरो त्रिपुंड माथ में
उठा कटार हाथ में

स्वरचित व मौलिक सृजन
-गोदाम्बरी नेगी

Loading...