Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Aug 2024 · 1 min read

आजादी का जश्न मनायें

#देशभक्तिगीत
#दिनांक:-13/8/2024
#शीर्षक:-आजादी का जश्न मनायें।

देश-भक्ति गुणगान सुनायें,
आजादी का जश्न मनायें।
गाथा वीरों की हम गायें,
शौर्य पुत्र को सुमन चढायें।

मिट्टी सोना यहॉ उगलती,
वीर-प्रसूता धरा मचलती,
गगन चूमता यहॉ तिरंगा,
जगत तारिणी बहतीं गंगा।
झूम-झूम सब नाचें-गायें,
देश-प्रेम के गीत सुनायें।
देश भक्ति गुणगान सुनायें।
आजादी का जश्न मनायें ।1।

हिमगिरि करता है रखवाली,
पुष्प सुगन्धित रुत मतवाली।
नाग लिपटता महके चंदन,
नागपंचमी नाग का वंदन ।
स्वर्ग यहीं है हम बस जायें,
समरसता के दीप जलायें।
देश भक्ति गुणगान सुनायें।
आजादी का जश्न मनायें ।2।

भारत देश जगत में न्यारा,
वसुधैव कुटुंबकम् भाव हमारा
ओज भरी वीरों की गाथा,
वैरीजन का कुचले माथा।
विजयी विश्व तिरंगा गायें।
ध्वजा सनातन की फहरायें
देशभक्ति गुणगान सुनायें।
आजादी का जश्न मनायें ।3।

(स्वरचित)
प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई
8081213167

Loading...