Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Aug 2024 · 1 min read

देख तिरंगा मन डोला

#दिनांक:-12/8/2024
#विधा:- देशभक्ति गीत
#शीर्षक:-देख तिरंगा मन डोला।

है दीवानों का ये टोला,
केसरिया भक्ति का चोला।
पल-पल जीवन मॉ को अर्पित,
भरत-भूमि का रंग घोला।

प्रकृति की मधुरिम छाया,
देश भक्ति मन को भाया
तेरा स्नेह अपार चाहिए
सुखद भारती तेरा साया।
हर एक दिशा में गूँजे
नमः शिवाय भोला
है दीवानों का ये टोला
केसरिया भक्ति का चोला।।1।

शौर्य गाथा गा रहा है
तिरंगा फहरा रहा है
बालमन में गीत गूंजे
चन्द्र शेखर भा रहा है
देश के काम आये
तन मन बनकर शोला
है दीवानों का ये टोला
केसरिया भक्ति का चोला।।2।

धन्य देश के वीर-जवान ,
हों शहीद करते अभिमान।
सीमा पर खूनों की होली,
अपना हिन्दुस्तान महान ।
सरहद पर शीश कटा देते,
देख तिरंगा मन डोला।
है दीवानो का ये टोला,
केसरिया भक्ति का चोला।।3।

कविता कहानी और गीत में
तू ही तू बसा मन प्रीत में ।
मारुत और रंगीन मयंक
भारतीय संस्कार रीत में ।
करते है रसास्वादन
विश्व ने रस घोला
है दीवानो का ये टोला,
केसरिया भक्ति का चोला।।4।

है दीवानों का ये टोला,
केसरिया भक्ति का चोला।
पल-पल जीवन मॉ को अर्पित,
भरत-भूमि का रंग घोला।

(स्वरचित)
प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई
8081213167

Loading...