Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jan 2024 · 1 min read

**माटी जन्मभूमि की**

**माटी जन्मभूमि की**

इबादत, है चाहत कि हसरत यही है ;
माटी जन्मभूमि की दौलत यही है |

चरग-ए-मौहब्बत जलाकर के यारो ,
सजदे करें हम कि शौहरत यही है |

मेरा जिस्म, ये जान, हर सांस दे दूँ ;
वतन की हिफाजत कि चाहत यही है |

मैं सौ बार जन्मूँ तेरी गोद मे ही ,
मेरी ‘भारत माता’ इबादत यही है |

कि ‘बिजनौरी’ लिखता रहे गीत यूं ही ,
बुलंद हो तिरंगा कि हसरत यही है |

Loading...