Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2024 · 1 min read

बात पते की कहती नानी।

आओ बच्चों सुनो कहानी|
बात पते की कहती नानी|

प्रात काल तुम जल्दी उठना।
अच्छी-अच्छी पुस्तक पढना|
मात पिता की सेवा करना।
जीवन में तुम आगे बढ़ना।
कभी नहीं करना मनमानी।
बात पते की कहती नानी।

जीव जंतु को नहीं सताना|
करवाहट तुम मत अपनाना|
सदा बड़ों का आदर करना|
डटकर हर मुश्किल से लड़ना|
पहुँचाना न किसी को हानी|
बात पते की कहती नानी।

हरे-भरे तुम पेड़ लगाना|
धरती को तुम स्वर्ग बनाना|
कूड़ा कचरा मत फैलाना|
अवनी की तुम जान बचाना|
व्यर्थ बहाना मत तुम पानी|
बात पते की कहती नानी।
वेधा सिंह

Loading...